Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में बैठने की भी व्यवस्था नहीं

Published on: February 4, 2026
Deoria Government Homeopathic Hospital
द देवरिया न्यूज़,बघौचघाट। पथरदेवा विकासखंड के बघौचघाट कस्बा स्थित पुरानी बाजार के पंचायत भवन में किराए पर संचालित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय मरीजों और चिकित्सकों दोनों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को काफी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

अस्पताल एक ही कमरे में संचालित हो रहा है, जहां डॉक्टर बैठकर मरीजों की जांच भी करते हैं और वहीं दवाओं का वितरण भी किया जाता है। मरीजों के बैठने के लिए कोई अलग व्यवस्था नहीं है। सीमित जगह के कारण भीड़ बढ़ने पर स्थिति और भी कठिन हो जाती है।

देवरिया जनपद के अंतिम छोर पर स्थित इस होम्योपैथिक अस्पताल में न सिर्फ आसपास के गांवों से, बल्कि बिहार और कुशीनगर जिले से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद अस्पताल के पास अपना कोई स्थायी भवन नहीं है और वह ग्राम सभा के पंचायत भवन में किराए पर चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल के लिए ग्राम सभा द्वारा भूमि का आवंटन पहले ही किया जा चुका है। विभाग को रजिस्ट्री से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए गए हैं, लेकिन बजट के अभाव में अब तक भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है।

राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल बघौचघाट में तैनात चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि वे लंबे समय से किराए के भवन में मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यदि अस्पताल का अपना भवन बन जाए तो मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और इलाज की व्यवस्था भी सुचारू हो सकेगी।

स्थानीय लोगों ने भी शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द अस्पताल भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Two day natural in Deoria

देवरिया में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का समापन, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- प्राकृतिक खेती से बदलेगी भारत की तस्वीर

DM Madhusudan Hulgi in Deoria

देवरिया में डीएम मधुसूदन हुल्गी का औचक निरीक्षण, दो संपत्तियों के स्टांप मूल्य पाए गए सही

Dancer murdered during a dance performance in Gopalganj.

देवरिया के चर्चित रामायण यादव डांस ड्रामा पार्टी के डांसर की बिहार में कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या

Deoria administration regarding Muharram

मोहर्रम को लेकर देवरिया प्रशासन अलर्ट, मंडलायुक्त और डीआईजी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Deoria Illegal country-made pistol and cartridges

देवरिया: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज

Agriculture Minister Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिया प्राकृतिक खेती का संदेश, कहा- “उपजाऊ धरती, स्वस्थ देश”

Leave a Reply

error: Content is protected !!