Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

राज्यसभा चुनाव 2026: BJP ने नियुक्त किए केंद्रीय पर्यवेक्षक, 6 राज्यों के लिए 9 उम्मीदवारों का ऐलान

Published on: March 10, 2026
Rajya Sabha elections 2026 BJP appointed

द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के 2026 के द्विवार्षिक चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है, जो चुनाव प्रक्रिया और पार्टी की रणनीति की निगरानी करेंगे।

पार्टी ने बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं हरियाणा के लिए गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा ओडिशा में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इससे पहले 4 मार्च को भाजपा ने छह राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

इन राज्यों से घोषित किए गए उम्मीदवार

  • बिहार: यहां पांच सीटें खाली हो रही हैं। भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन और राज्य के वरिष्ठ नेता शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

  • असम: तीन सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए मौजूदा विधायक तेराश गोवाला और कैबिनेट मंत्री जोगेन मोहन को मैदान में उतारा गया है।

  • छत्तीसगढ़: दो सीटों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

  • हरियाणा: दो सीटों पर चुनाव के लिए पूर्व सांसद संजय भाटिया को टिकट दिया गया है।

  • ओडिशा: चार सीटों के लिए भाजपा ने राज्य इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और निवर्तमान राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

  • पश्चिम बंगाल: पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय हो गई है और पार्टी नेतृत्व अलग-अलग राज्यों में चुनावी रणनीति को मजबूत करने में जुटा हुआ है


इसे भी पढ़ें : ससुराल पहुंचकर दामाद ने पत्नी और सास को पीटा, सास का हाथ टूटा, थाने में शिकायत


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Leave a Reply

error: Content is protected !!