Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

SC ने TMC की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इनकार, मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को सही ठहराया

Published on: May 3, 2026
SC intervenes on TMC's petition
द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उस याचिका पर कोई निर्देश देने से इनकार कर दिया, जिसमें पश्चिम बंगाल में मतगणना के दौरान केंद्र सरकार और पीएसयू कर्मचारियों की तैनाती को चुनौती दी गई थी। शीर्ष अदालत ने साफ कहा कि चुनाव आयोग का सर्कुलर नियमों के खिलाफ नहीं है।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग को मतगणना कर्मियों के चयन का अधिकार है और वह एक ही पूल यानी केंद्रीय कर्मचारियों से नियुक्ति कर सकता है। बेंच ने टिप्पणी की कि इस सर्कुलर को गलत नहीं कहा जा सकता।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी को यह भरोसा दिया कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान पार्टी के एजेंट मौजूद रहेंगे। अदालत ने कहा कि गिनती के समय TMC का प्रतिनिधि वहां रहेगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
दरअसल, टीएमसी ने चुनाव आयोग के उस निर्देश को चुनौती दी थी, जिसमें पश्चिम बंगाल चुनावों की मतगणना के लिए केंद्रीय सरकारी और सार्वजनिक उपक्रम (PSU) कर्मचारियों को काउंटिंग सुपरवाइजर और असिस्टेंट के तौर पर तैनात करने की बात कही गई थी। पार्टी ने इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी टीएमसी की याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि मतगणना कर्मियों की नियुक्ति चुनाव आयोग का विशेषाधिकार है और इसमें किसी तरह की अवैधता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में आगे कोई आदेश जारी करने से इनकार करते हुए चुनाव आयोग के रुख को बरकरार रखा।

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 400 पार, महंगाई से हाहाकार—सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Electricity cut

देवरिया: कटे बिजली के तार ने छीनी मासूम की जिंदगी, करंट लगने से दो वर्षीय रौनक की दर्दनाक मौत

Deoria DM Madhusudan Hulgi

देवरिया: डीएम मधुसूदन हुल्गी ने पोषण अभियान व IGRS की समीक्षा की, कुपोषण उन्मूलन और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Taslima Nasrin's appeal

तस्लीमा नसरीन की अपील: अवामी लीग से प्रतिबंध हटे, शेख हसीना को लौटने दिया जाए

Ate 5 plates in 45 minutes.

45 मिनट में खा गए 5 प्लेट मटन बिरयानी, बने ‘द बिरयानी मैन 2026’; इनाम में मिली जिंदगीभर मुफ्त बिरयानी

CJP expressed displeasure over RTI.

CJP ने RTI पर जताई नाराजगी, PM CARES फंड का किया जिक्र; संस्थापक अभिजीत दिपके ने स्कॉलरशिप का दिया हवाला

Pakistan's [actions] at the India border

भारत सीमा पर पाकिस्तान की बढ़ी सैन्य गतिविधि, चीन निर्मित SH-15 होवित्जर तोपों की तैनाती की रिपोर्ट

Leave a Reply

error: Content is protected !!