Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर ठगी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Published on: May 8, 2026
Online Gaming and Betting in Deoria
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले की श्रीरामपुर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। साथ ही, ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 12 बैंक खातों में जमा करीब 1.25 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि बुधवार रात वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक ऑनलाइन ठगी से जुड़े सामान के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर श्रीरामपुर पुलिस और एसओजी टीम ने प्रतापपुर फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के चकरवा टोला प्रेम राय निवासी नितीश प्रताप सिंह, बैकुण्ठपुर निवासी कमलेश सिंह और मृत्युंजय खरवार के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को आकर्षक ऑफर देकर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी में पैसा लगाने के लिए फंसाते थे। इसके बाद फिशिंग लिंक और फर्जी भुगतान प्रक्रिया के जरिए लोगों के खातों से रकम निकाल लेते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 एटीएम कार्ड, दो बैंक पासबुक, तीन चेकबुक, एक पासपोर्ट, सात सिम कार्ड, 30 खाली सिम पैकेट, सात एंड्रॉयड मोबाइल, दो की-पैड मोबाइल, चार स्कैनर, एक एचपी लैपटॉप, वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और 29,070 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 12 बैंक खातों में मौजूद करीब 1.25 लाख रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं। साथ ही उनके नेटवर्क और अन्य बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।
इस मामले में श्रीरामपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में वाहन चोरी का खुलासा, तीन बाइक बरामद; फर्जी नंबर प्लेट के साथ युवक गिरफ्तार


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Major setback for RLD Senior leader Dr. Ramashish Rai

RLD को बड़ा झटका: वरिष्ठ नेता डॉ. रामाशीष राय ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, लोकतंत्र और संविधान को लेकर जताई चिंता

Traffic Police in Deoria

देवरिया में यातायात पुलिस का सख्त अभियान: ओवरस्पीडिंग पर 104 ई-चालान, अवैध पार्किंग में 206 वाहनों पर कार्रवाई

Deoria Baghauchghat Police and Excise Department

देवरिया: बघौचघाट पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 53 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 4 गिरफ्तार

Regarding rules in Rajya Sabha

राज्यसभा में नियमों को लेकर भिड़े खरगे और किरेन रिजिजू, नेता प्रतिपक्ष बोले- ‘मुझे नियम मत सिखाइए’

Maulana Sajid on the Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा पर मौलाना साजिद रशीदी की विवादित टिप्पणी, ‘कुछ कांवड़ियों’ को बताया ‘आतंकवादी’

The building will stay cool without AC.

बिना AC के ठंडी रहेगी इमारत! वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का सबसे सफेद पेंट, 98.1% धूप लौटाने में सक्षम

1 thought on “देवरिया में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर ठगी का खुलासा, तीन गिरफ्तार”

Leave a Reply

error: Content is protected !!