Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में पथरदेवा-बघौच घाट मार्ग का पकड़ियार मोड़ बना ‘खूनी मोड़’, 50 वर्षीय गंगा सागर की दर्दनाक मौत

Published on: October 12, 2025
Pathardeva-Baghouch Ghat in Deoria

द देवरिया न्यूज़ ,देवरिया। जिले के बघौच घाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय गंगा सागर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे साइकिल से अपने ससुराल लौट रहे थे। पकड़ियार मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार, गंगा सागर प्रसाद अपने ससुराल रामपुर महुआ बारी में रहते थे। शुक्रवार देर शाम वे किसी निजी कार्य से मलसी चौराहा गए थे। वहां से काम निपटाने के बाद जब वे रात में साइकिल से लौट रहे थे, तभी पथरदेवा-बघौच घाट मुख्य मार्ग पर पकड़िया मोड़ के पास यह हादसा हो गया। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी।
टक्कर लगते ही गंगा सागर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पथरदेवा पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद गंगा सागर प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक गंगा सागर प्रसाद अपने ससुर गुंजा प्रसाद के इकलौते दामाद थे। उनके परिवार में एक बेटा राजन प्रसाद है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लगातार हो रही दुर्घटनाओं से बढ़ी चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि पकड़ियार मोड़ पर सड़क का तीखापन और संकेतक बोर्डों की कमी हादसों का मुख्य कारण है। रात के समय यहां दृश्यता कम हो जाती है, जिससे वाहन चालक अक्सर नियंत्रण खो बैठते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मोड़ अब “खूनी मोड़” के नाम से जाना जाने लगा है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि इस मोड़ पर जल्द से जल्द सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएं — जैसे चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था — ताकि आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
स्थानीय निवासी बताते हैं कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो यह मोड़ आगे भी कई परिवारों को उजाड़ सकता है। जनमानस की अपेक्षा है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान देकर स्थायी समाधान निकाले, जिससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार का खतरा न हो।

इसे भी पढ़ें : देवरिया मेडिकल कॉलेज में पानी की टंकी में मिला शव: जांच में तीन स्वास्थ्यकर्मी रडार पर, मुंबई से लेकर देवरिया तक पुलिस जोड़ रही कड़ियां

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Leave a Reply

error: Content is protected !!