Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

लखनऊ: प्लॉट विवाद से परेशान मां-बेटे ने ज़हरीला पदार्थ खाया, हालत गंभीर

Published on: November 20, 2025
Lucknow: Troubled by plot dispute
द देवरिया न्यूज़/लखनऊ: राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां मथुरा के रहने वाले मां-बेटे ने कथित रूप से प्लॉट कब्जे के विवाद से निराश होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना गौतमपल्ली क्षेत्र स्थित विक्रमादित्य मार्ग की है। जानकारी के अनुसार, मथुरा जनपद के बरसाना राधारानी टाउनशिप एफ-49 निवासी मुनेश सिंह (55) अपने बेटे बलजीत सिंह (38) के साथ सुबह लखनऊ पहुंचे। इसी दौरान दोनों ने अचानक विक्रमादित्य मार्ग पर जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। उनकी हालत बिगड़ती देख चौकी प्रभारी बंदरिया बाग समेत पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल पहुँचाया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मां-बेटे के मथुरा स्थित प्लॉट पर कुछ स्थानीय लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने से वे बेहद निराश थे। बताया जा रहा है कि इसी शिकायत को लेकर वे शासन स्तर के अधिकारियों से मिलने लखनऊ आए थे।
गौतमपल्ली थाने के इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मथुरा पुलिस और परिजनों को दे दी गई है। परिजन और मथुरा पुलिस लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रशासनिक कार्रवाई और प्लॉट विवाद की जांच अब तेज होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : हर 8 मिनट में एक बच्चा लापता? सुप्रीम कोर्ट ने जताई गहरी चिंता, गोद लेने की प्रक्रिया को सरल बनाने का निर्णय 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

SP monthly meeting in Deoria

देवरिया में सपा की मासिक बैठक, संगठन मजबूती और मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

Deoria Dead due to lightning

देवरिया : आकाशीय बिजली से मृत किसान के परिजनों को मिला ₹4 लाख का सहायता चेक, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सौंपा

Big stake of investment in Bihar

बिहार में निवेश का बड़ा दांव: मुजफ्फरपुर-किशनगंज में सीमेंट फैक्ट्री, हाजीपुर में बनेगा राष्ट्रीय फूड प्रोसेसिंग संस्थान

News of ban on foreign travel

विदेश यात्रा पर पाबंदी की खबर पर पीएम मोदी ने खुद किया फैक्ट चेक, बोले- ‘पूरी तरह गलत’

Global change due to Trump-Xi meeting

ट्रंप-शी मुलाकात से बदली वैश्विक राजनीति की तस्वीर? चीन-अमेरिका रिश्तों के बीच भारत के लिए क्या संकेत

Mega of electricity department in Deoria

देवरिया में बिजली विभाग का मेगा कैंप शुरू, पहले दिन 214 शिकायतें दर्ज, 156 का मौके पर निस्तारण

Leave a Reply