Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अरुणाचल के 27 स्थानों पर चीन को भारत का दो टूक जवाब, कहा- कोई नहीं बदल सकता यह निर्विवाद सच्चाई

Published on: August 13, 2026
At 27 places in Arunachal

द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों की आधिकारिक पहचान और मैपिंग को लेकर भारत और चीन के बीच एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। चीन की आपत्ति पर भारत ने स्पष्ट किया है कि अरुणाचल प्रदेश देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस निर्विवाद तथ्य को कोई भी बदल नहीं सकता।

गृह मंत्रालय ने पिछले सप्ताह ‘सर्वे ऑफ इंडिया’ के आधिकारिक नक्शों में अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों को उनके मानक नामों के साथ दर्ज किया था। सरकार के अनुसार, इसका उद्देश्य इन स्थानों की पहचान को स्पष्ट करना और सरकारी नक्शों एवं रिकॉर्ड में एकरूपता लाना है। चीन ने भारत के इस फैसले को ‘गैर-कानूनी और अमान्य’ करार दिया है। बीजिंग लंबे समय से अरुणाचल प्रदेश पर दावा करता रहा है और राज्य के कई स्थानों के नाम बदलने की कोशिश कर चुका है।

भारत ने चीन के दावे को किया खारिज

चीनी विदेश मंत्रालय की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। उन्होंने कहा, “यह एक स्पष्ट तथ्य है। कोई भी इस निर्विवाद सच्चाई को बदल नहीं सकता।” भारत का यह बयान चीन के उस दावे के जवाब में आया है, जिसमें बीजिंग अरुणाचल प्रदेश को अपने क्षेत्र का हिस्सा बताता रहा है। नई दिल्ली पहले भी चीन के इस दावे को कई बार खारिज कर चुकी है।

PLA की कथित घुसपैठ की खबरों के बीच बढ़ा तनाव

अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना यानी PLA की कथित घुसपैठ को लेकर सामने आई अपुष्ट खबरों के बीच भी सीमा को लेकर तनाव बढ़ा है। हालांकि, मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य में चीनी सैनिकों की किसी भी तरह की घुसपैठ से इनकार किया था। ऐसे में भारत ने एक बार फिर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि सीमा से जुड़े मामलों को लेकर किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचना जरूरी है।

भारत ने शांति और स्थिरता को बताया प्राथमिकता

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर जोर देता रहा है। भारत का मानना है कि सीमा पर शांति दोनों देशों के व्यापक संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

हाल ही में भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए बनी वर्किंग मैकेनिज्म की 36वीं बैठक में भी LAC की स्थिति पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मौजूदा हालात की समीक्षा की और गलत आकलन से बचने की जरूरत पर जोर दिया।

राजनयिक और सैन्य माध्यमों से बातचीत जारी रहेगी

बैठक में दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि LAC से जुड़े मामलों में किसी भी गलतफहमी को रोकने के लिए मौजूदा राजनयिक और सैन्य चैनलों का इस्तेमाल जारी रखा जाएगा। भारत ने साफ किया है कि सीमा पर शांति बनाए रखना दोनों देशों के संबंधों के लिए जरूरी है। साथ ही, सीमा से जुड़े मामलों का असर भारत-चीन के व्यापक द्विपक्षीय संबंधों पर भी पड़ता रहेगा।


इसे भी पढ़ें : खराब मौसम ने रोकी CM शुभेंदु अधिकारी की उड़ान, कोलाघाट में हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!