Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शामपट्टी में हुआ वृक्षारोपण, छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Published on: July 15, 2026
'A tree in the name of mother' campaign

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया/बघौचघाट : भारत सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत बघौचघाट क्षेत्र के शामपट्टी स्थित जामिया इस्लामिया मुन्नी बेगम निस्वां में मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल-इल्म फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक मौलाना मुहम्मद जव्वाद अलीग तथा हाफ़िज़ मुनीस आज़म रहे। दोनों अतिथियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं से अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने, उनकी देखभाल करने और दूसरों को भी इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु और जीवनदायी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने, वर्षा को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का भी प्रतीक है। इस अवसर पर मदरसे के प्रबंधक हाजी फूल मोहम्मद ख़ाँ, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, प्रबंधन समिति के सभी सदस्य तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। अतिथियों ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर मदरसे के इंचार्ज मुहम्मद बदरुद्दीन जामई औवेसी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्राओं और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एक श्रेष्ठ सदक़ा-ए-जारीया (सतत पुण्य) है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के संदेश के साथ हुआ। छात्राओं ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!