Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज, बोलीं- पहले कौन लगाएगा सेंचुरी?

Published on: May 16, 2026
Petrol and diesel prices increased
द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद शिवसेना (UBT) की नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए सवाल किया, “पेट्रोल, डीजल और रुपया… इनमें सबसे पहले सेंचुरी कौन लगाएगा?”

प्रियंका चतुर्वेदी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच यह फैसला लिया गया है।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि “जहां ट्रिपल इंजन सरकार है, वहां पेट्रोल-डीजल पहले ही 100 रुपये के पार पहुंच चुका है।” इसके साथ उन्होंने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से जुड़े कुछ चार्ट भी साझा किए। एक चार्ट में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर दिखाई गई।

प्रियंका चतुर्वेदी ने रुपये की गिरती कीमत को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति दिखाते हुए एक ग्राफ शेयर किया, जिसमें 1 डॉलर की कीमत 95.89 रुपये बताई गई। उन्होंने कहा कि लगातार गिरता रुपया और महंगा होता ईंधन आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

दरअसल, बीते कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है। पश्चिम एशिया संकट के चलते तेल करीब 50 फीसदी तक महंगा हो चुका है। इससे तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा और उन्हें हर महीने भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था।

विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में महंगाई बढ़ने की आशंका और गहरा गई है।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Iran on the Strait of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दावा, विदेश मंत्री बोले- नियंत्रण हमारे पास; अमेरिका से वार्ता की तैयारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!