Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

स्वाहिद दिवस पर पीएम मोदी ने असम आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा—असम की संस्कृति और विकास के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध

Published on: December 11, 2025
PM Modi on Swahid Day

द देवरिया न्यूज़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वाहिद दिवस के अवसर पर असम आंदोलन में जान न्योछावर करने वाले सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि असम आंदोलन भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और सरकार उन सभी के सपनों को पूरा करने के लिए संकल्पित है, जिन्होंने असम की सांस्कृतिक विरासत और विकास के लिए संघर्ष किया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वाहिद दिवस पर हम असम आंदोलन के वीरों के साहस और बलिदान को याद करते हैं। उन्होंने असम की संस्कृति को मजबूत बनाने और राज्य के सर्वांगीण विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा—असम आंदोलन ने दी एकता और पहचान की शक्ति

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी स्वाहिद दिवस पर असम आंदोलन के शहीदों को नमन किया। उन्होंने इस आंदोलन को एक “भव्य संघर्ष” बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य असम की भाषा, संस्कृति, जनसांख्यिकी और अस्तित्व की रक्षा करना था।

सोनोवाल ने कहा कि ऐतिहासिक असम आंदोलन ने असमी समाज को राष्ट्रीय हित में एकजुट होने की प्रेरणा दी। इस आंदोलन के दौरान 860 से अधिक लोगों ने प्राणों की आहुति दी, जबकि अनगिनत लोग उत्पीड़न और गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान हमेशा असमी समाज को प्रेरित करता रहेगा।

क्या है स्वाहिद दिवस?

स्वाहिद दिवस हर वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन उन शहीदों की स्मृति को समर्पित है जिन्होंने 1979 में शुरू हुए असम आंदोलन में अपनी जान दी। यह आंदोलन असम स्टूडेंट्स यूनियन (एएसयू) और ऑल असम गण संघर्ष परिषद (एएएसजीपी) के नेतृत्व में बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ शुरू हुआ था।

कैसे खत्म हुआ असम आंदोलन?

असम आंदोलन 1985 में तब समाप्त हुआ, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ऐतिहासिक असम समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते में अवैध प्रवासियों की पहचान, असम की सांस्कृतिक व भाषाई पहचान की रक्षा और इसके लिए संवैधानिक व प्रशासनिक गारंटी सुनिश्चित करने का वादा किया गया।


इसे भी पढ़ें : देवरिया: खनुआ नाला में डूबने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, शौच के दौरान फिसलकर गिरने से घटना


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!