Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया ट्रैफिक पुलिस हाईटेक हुई, स्पीड रडार गन और बॉडी वॉर्न कैमरे से हादसों पर लगेगी लगाम

Published on: January 15, 2026
Deoria Traffic Police becomes hi-tech
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यातायात पुलिस को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को यातायात पुलिस कार्यालय में गठित सीसी (क्रिटिकल कॉरिडोर) टीम के पुलिसकर्मियों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें आधुनिक तकनीक के उपयोग और आपात परिस्थितियों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई पर फोकस किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नए तकनीकी उपकरणों की जानकारी दी गई। इसमें ब्रेथ एनालाइजर के जरिए नशे में वाहन चलाने वालों की जांच, स्पीड रडार गन से तेज रफ्तार वाहनों की पहचान और बॉडी वॉर्न कैमरे के माध्यम से ड्यूटी के दौरान पारदर्शिता व साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने बताया कि इन उपकरणों के सही इस्तेमाल से नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी, जिससे दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आएगी।

कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को भी अहम बताया गया। सभी टीम सदस्यों को फ्लोरोसेंट जैकेट वितरित की गईं, जिससे वे रात या कम रोशनी में भी आसानी से नजर आ सकें और हादसों का खतरा घटे।

प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में पुलिस अस्पताल के डॉक्टर संजय गुप्ता ने प्राथमिक उपचार और सीपीआर से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को तुरंत फर्स्ट एड देने, अधिक रक्तस्राव रोकने, बेहोश व्यक्ति को सुरक्षित स्थिति में रखने और जरूरत पड़ने पर सीपीआर देने की सही तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में इजाफा होगा। वे न केवल यातायात नियमों को सख्ती से लागू कर पाएंगे, बल्कि हादसे के वक्त समय पर सहायता देकर कई जानें बचाने में भी अहम भूमिका निभा सकेंगे।


इसे भी पढ़ें : चंदौली में दर्दनाक सड़क हादसा: जज की स्टिकर लगी कार ने बुजुर्ग को कुचला, 50 मीटर तक घसीटने से मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया ट्रैफिक पुलिस हाईटेक हुई, स्पीड रडार गन और बॉडी वॉर्न कैमरे से हादसों पर लगेगी लगाम”

Leave a Reply