Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कोटेदार के दरवाजे पर पकड़ा गया 118 बोरी खाद्यान्न

Published on: January 29, 2026
Caught at the clerk's door
द देवरिया न्यूज़,देवरिया/रामपुर कारखाना : थाना क्षेत्र के गौरा गांव में सरकारी खाद्यान्न की अवैध गतिविधि का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कोटेदार के दरवाजे पर खुले में सरकारी खाद्यान्न को दूसरे बोरो में भरते हुए पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने जांच के बाद खाद्यान्न को दूसरे कोटेदार को सुपुर्द कर दिया, जबकि घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बताया गया कि गौरा गांव में साधन सहकारी समिति से संबद्ध उचित दर विक्रेता की दुकान है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि कोटेदार के दरवाजे पर सरकारी खाद्यान्न ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर बोरे बदलने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा पूछताछ किए जाने पर कोटेदार से बहस हो गई और उसने कथित तौर पर अपशब्द भी कहे।
कोटेदार द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सदर एसडीएम, जिला पूर्ति अधिकारी और रामपुर कारखाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और खाद्यान्न को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि बरामद खाद्यान्न सरकारी था, जिसे कुल 118 बोरो में पैक किया गया था। अधिकारियों ने जब्त खाद्यान्न को रामपुर कारखाना नगर पंचायत के बरहमपुर स्थित डीडब्ल्यूसीसी की कोटेदार प्रियंका सिंह को सुपुर्द कर दिया। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली को रामपुर कारखाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इस संबंध में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक विनीत कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर कोटेदार के दरवाजे से 118 बोरे सरकारी खाद्यान्न ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे हुए बरामद किए गए हैं। मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : यूजीसी के नए एक्ट पर विवाद के बीच केंद्र सरकार की सफाई, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले—न होगा भेदभाव, न कानून का दुरुपयोग


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Setback for Pakistan! Iran

पाकिस्तान को झटका! ईरान-अमेरिका वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड चुना गया, नजम सेठी ने जताई नाराजगी

Yoga Day in America

अमेरिका में योग दिवस की धूम, टाइम्स स्क्वायर से टेक्सास तक गूंजा योग का संदेश

For the convenience of NEET aspirants

NEET अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर रुके पीएम मोदी, परीक्षा के दौरान ट्रैफिक प्रभावित न हो इसका रखा विशेष ध्यान

Father and son on the railway track in Deoria

देवरिया में रेलवे ट्रैक पर पिता-पुत्र के शव मिलने से सनसनी, तीन महीने पहले ही बड़े बेटे की हुई थी मौत

Deoria Police on alert for Muharram

मोहर्रम को लेकर देवरिया पुलिस अलर्ट, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया फ्लैग मार्च, ताजिया व कर्बला स्थलों का निरीक्षण

New in Ram temple donation embezzlement case

राम मंदिर दान गबन मामले में नया मोड़, पूर्व इंजीनियर के आरोपों पर बोले महंत शशिकांत दास- जांच पूरी होने दें, सच्चाई सामने आ जाएगी

Leave a Reply

error: Content is protected !!