Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

इजरायली मीडिया का दावा- ईरान और पाकिस्तान के बीच ‘सीक्रेट डील’, अमेरिका को लेकर बढ़ा विवाद

Published on: May 22, 2026
Israeli media claims- Iran

द  देवरिया न्यूज़,तेल अवीव : इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि ईरान और पाकिस्तान कथित तौर पर एक गुप्त समझौते पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए तेहरान को वॉशिंगटन के साथ बेहतर समझौता कराने में मदद करेगा, जिसके बदले में उसे आर्थिक लाभ मिल सकता है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इजरायली चैनल सी14 न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और उस पर लगभग 100 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी आर्थिक दबाव के कारण इस्लामाबाद ईरान के साथ करीबी सहयोग बढ़ा रहा है।

‘बेहतर डील के बदले आर्थिक मदद’

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान चाहता है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच कोई अनुकूल समझौता होता है और तेहरान को प्रतिबंधों में राहत मिलती है, तो उससे मिलने वाले आर्थिक लाभ का कुछ हिस्सा पाकिस्तान को भी मिले।

सी14 न्यूज ने दावा किया कि पाकिस्तान मध्यस्थ के रूप में अपनी भूमिका का इस्तेमाल आर्थिक राहत पाने के लिए करना चाहता है। इजरायली मीडिया ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच “निष्पक्ष मध्यस्थ” नहीं है।

नेतन्याहू ने ईरान पर हमले जारी रखने की वकालत की

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। CNN की रिपोर्ट के अनुसार नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस रुख से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं, जिसमें ईरान को बातचीत और समझौते का अवसर देने की बात कही गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई, जिसमें नेतन्याहू ने ट्रंप से कहा कि ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए सैन्य कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।

हालांकि ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका ने ईरान पर कुछ नए लक्षित हमलों की तैयारी की थी, लेकिन उन्हें फिलहाल टाल दिया गया है।

पाकिस्तान के नेताओं के लगातार तेहरान दौरे

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के कई वरिष्ठ नेता हाल के दिनों में तेहरान का दौरा कर चुके हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार ईरान पहुंचे हैं। इससे पहले विदेश मंत्री इशाक डार और सेना प्रमुख असीम मुनीर भी तेहरान का दौरा कर चुके हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर एक बार फिर ईरान जाने वाले हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी पुष्टि की है कि पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच संदेशों के आदान-प्रदान में भूमिका निभा रहा है।

तीन महीने से जारी है तनाव

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव पिछले तीन महीनों से जारी है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के गठबंधन ने ईरान पर हवाई हमले शुरू किए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे।

हालांकि 8 अप्रैल को संघर्ष विराम लागू होने के बाद बड़े स्तर की सैन्य कार्रवाई रुकी हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समझौता नहीं हो पाया है। पाकिस्तान समेत कई देश दोनों पक्षों के बीच स्थायी शांति समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!