Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मिशन बंगाल पर फोकस: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का दुर्गापुर–आसनसोल दौरा, हिंदी भाषी वोटरों को साधने की रणनीति

Published on: January 27, 2026
Focus on Mission Bengal

द देवरिया न्यूज़,कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने राजनीतिक गुरु अमित शाह के मिशन बंगाल को ज़मीन पर उतारने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वह आज से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। खास बात यह है कि अपने पहले बंगाल दौरे के लिए उन्होंने कोलकाता के बजाय दुर्गापुर और आसनसोल को चुना है, जहां गैर-बंगाली और हिंदी भाषी वोटरों की बड़ी आबादी मौजूद है।

इन इलाकों में बिहार और पूर्वांचल से आए लाखों लोगों की बसावट है, जिनके पूर्वज वर्षों पहले माइग्रेशन के बाद यहां बसे थे। बीजेपी को उम्मीद है कि नितिन नवीन के इस दौरे से हिंदी भाषी मतदाताओं का रुझान एक बार फिर पार्टी की ओर होगा, जिससे पश्चिम बर्धमान जिले की 9 विधानसभा सीटों पर पार्टी को सीधा फायदा मिल सकता है।

पश्चिम बर्धमान के बिहारी वोटरों पर बीजेपी की नजर

बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रवार रणनीति तैयार की है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए हिंदी भाषी प्रदेशों से जुड़े नेताओं को मैदान में उतारा गया है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की रणनीति में दलित, पिछड़े, मतुआ समुदाय के साथ-साथ हिंदी भाषी वोटर भी अहम भूमिका में हैं।

पश्चिम बर्धमान की 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी 2014 में मजबूत स्थिति में थी, लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इन सीटों पर बिहारी वोटरों की संख्या अधिक होने के कारण नितिन नवीन ने अपने पहले बंगाल दौरे के लिए दुर्गापुर और आसनसोल को चुना है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले नितिन नवीन 27 और 28 जनवरी को इन इलाकों में बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

अमित शाह भी करेंगे बंगाल दौरा

बीजेपी की रणनीति के तहत नितिन नवीन का बंगाल दौरा अभी शुरुआत है और यह विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बंगाल के चुनावी मैदान में सक्रिय होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही मालदा और सिंगूर से चुनावी अभियान की शुरुआत कर चुके हैं।

बीजेपी कार्यालय के अनुसार, नितिन नवीन मंगलवार को दुर्गापुर में कलाम मेले का दौरा करेंगे और इसके बाद संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे। बुधवार को वह भिरिंगी काली मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर दुर्गापुर व आसनसोल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दो अहम बैठकें करेंगे।

टीएमसी से छीनी गई सीटें वापस लेने की तैयारी

पश्चिम बर्धमान कभी बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता था। 2014 में बीजेपी ने आसनसोल लोकसभा सीट जीती थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी एस.एस. अहलूवालिया ने बर्धमान-दुर्गापुर और बाबुल सुप्रियो ने आसनसोल सीट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि 2021 के उपचुनाव में टीएमसी ने आसनसोल सीट बीजेपी से छीन ली।

2019 में तृणमूल कांग्रेस ने बिहारी चेहरों के रूप में कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतारकर दोनों लोकसभा सीटें बीजेपी से जीत ली थीं। 2021 के विधानसभा चुनाव में भी टीएमसी ने पश्चिम बर्धमान की 9 में से 6 सीटों पर कब्जा किया था।

2026 पर नजर, छह सीटें जीतने का दावा

बीजेपी रणनीतिकारों का मानना है कि 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी दुर्गापुर और आसनसोल क्षेत्र से कम से कम छह विधानसभा सीटें जीत सकती है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नितिन नवीन ने अपने पहले बंगाल दौरे के लिए इन दोनों औद्योगिक इलाकों को चुना।

हालांकि, बंगाल बीजेपी ने अभी तक अमित शाह के कार्यक्रमों को अंतिम रूप नहीं दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अमित शाह 30 और 31 जनवरी को बंगाल का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शाह का फोकस उत्तर 24-परगना जिले पर रहेगा और उनके लिए बारासात में एक बड़ी रैली की योजना बनाई जा रही है।


इसे भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले संजू सैमसन की फॉर्म पर सवाल, अजिंक्य रहाणे ने दी खास सलाह


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!