Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : अवैध कच्ची शराब के खिलाफ ग्रामीणों का हमला, 70 टीन लहन बरामद, तीन गिरफ्तार

Published on: February 25, 2026
Deoria Against illegal raw liquor
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया/तरकुलवा : थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिया में मंगलवार सुबह अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव के युवकों ने नहर किनारे बड़े पैमाने पर चल रही शराब की भट्ठियों को तोड़कर नष्ट कर दिया। बाद में इसकी सूचना पुलिस और आबकारी विभाग को दी गई।

सूचना पर पहुंची आबकारी निरीक्षक सुधीर सिंह के नेतृत्व में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 70 टीन लहन बरामद किया। साथ ही 27 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया।

झाड़ियों में चल रहा था अवैध अड्डा

ग्रामीणों ने टीम को कंचनपुर न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास झाड़ियों में संचालित एक अन्य अवैध शराब अड्डे तक पहुंचाया। वहां से भी भारी मात्रा में लहन और कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने कंचनपुर निवासी राकेश पुत्र राजवंशी को 9 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इससे पहले हनुमानगंज निवासी बर्फी देवी पत्नी धर्मेंद्र और उदासी देवी पत्नी सुरेंद्र को 8-8 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया था।

गांवों में फैल रहा था अवैध धंधा

ग्रामीणों के मुताबिक, सिरसिया, हनुमानगंज, कंचनपुर, कोन्हवलिया, सिरवानिया और रतनपुरा समेत कई गांवों में लंबे समय से कच्ची शराब का धंधा फल-फूल रहा था। आरोप है कि गांव के बाहर सुनसान स्थानों, झाड़ियों और छोटी गंडक नदी के किनारे खुलेआम शराब बनाई और बेची जा रही थी। हरपुर निजाम पश्चिम टोला और सिरसिया के लोगों का कहना है कि अवैध शराब के कारण गांव की छवि खराब हो रही है। यहां तक कि शादी-विवाह के रिश्तों पर भी असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने खुद खोला मोर्चा

समस्या से परेशान होकर ग्राम पंचायत सिरसिया के प्रधान राजकुमार जायसवाल, दिग्विजय आर्य, शिवानंद गुप्त, प्रमोद मद्देशिया, अंकित कुशवाहा, अजीत प्रसाद, दीपू, धन्नू सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने अवैध कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और भट्ठियां तोड़ दीं। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान तीन लोगों को 27 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर इस पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

1 thought on “देवरिया : अवैध कच्ची शराब के खिलाफ ग्रामीणों का हमला, 70 टीन लहन बरामद, तीन गिरफ्तार”

Leave a Reply

error: Content is protected !!