Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान

Published on: January 26, 2026
77th Republic Day in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज भव्य और गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अधिकारी दिव्या मित्तल ने देश की आजादी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिला अधिकारी ने शहीद परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा है।
इसके उपरांत जिला अधिकारी दिव्या मित्तल ने सुभाष चौक पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है और युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, शहीदों के परिजन, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस की हार, राहुल की ‘इनसिक्योरिटी’ और प्रियंका की भूमिका पर शकील अहमद का बड़ा खुलासा


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!