Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर गरमाई राजनीति, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- ‘स्तब्ध और दुखी हूं’

Published on: May 8, 2026
Shubhendu Adhikari's PA murdered
द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद राज्य में हिंसा की घटनाओं के बीच नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। इस मामले पर शिवसेना (यूबीटी) की पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गहरा दुख जताते हुए कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चंद्रनाथ रथ की लक्षित हत्या की खबर सुनकर वह स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजे किसी भी स्थिति में ऐसी हिंसा को जन्म नहीं दे सकते, जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “सुबह उठकर शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की लक्षित हत्या की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। चुनाव के नतीजे ऐसी हिंसा को जन्म नहीं दे सकते और न ही देना चाहिए, जो राज्य में कानून-व्यवस्था को पटरी से उतार दे।”
प्रियंका चतुर्वेदी ने पश्चिम बंगाल पुलिस से मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों को कानून के तहत कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने चंद्रनाथ रथ के परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए “ॐ शांति” लिखकर श्रद्धांजलि भी दी।
दरअसल, बुधवार रात कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें तत्काल नजदीकी नर्सिंग होम ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। भाजपा ने इस हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि टीएमसी ने आरोपों को खारिज करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
चंद्रनाथ रथ लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी माने जाते थे। उनकी हत्या के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें : चीन ने पाकिस्तान को दी पहली पनडुब्बी, रक्षा सहयोग बढ़ने से हिंद महासागर में हलचल


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!