Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : कच्ची शराब के कारोबार पर छापा, ईंट भट्ठा मालिक समेत तीन पर केस, दो गिरफ्तार

Published on: January 24, 2026
Deoria Raw liquor business
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने और अवैध बिक्री के मामले में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। शुक्रवार शाम बरमीरछापर बाजार स्थित इंडिया मार्का ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर टीम ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

इस मामले में आबकारी टीम की तहरीर पर धारा 61(2), 49 बीएनएस तथा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रोपन पुत्र विरसू उरांव (निवासी दरदाग, थाना घाघरा, जिला गुमला), संतोष शर्मा पुत्र स्व. राधे शर्मा (निवासी बरवामीर छापर, थाना रामपुर कारखाना, देवरिया) और ईंट भट्ठा मालिक विकास पाण्डेय के खिलाफ केस पंजीकृत किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया

छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार सिंह के साथ पंकज चौधरी, परमात्मा सिंह, विमलेश प्रजापति, रिता वर्मा, हेका कविन्द्रेश यादव और श्रीराम यादव शामिल रहे। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठा मालिक समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria DM visits Pathardeva CHC

देवरिया: पथरदेवा CHC का DM ने किया औचक निरीक्षण, अधिकांश कर्मचारी मिले गैरहाजिर; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

Deoria Baghauchghat police

देवरिया : बघौचघाट पुलिस ने छितौनी गांव के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा, चोरी के मामले में थे वांछित

Deoria DM Fake ID

देवरिया DM के नाम से बनी फेक सोशल मीडिया ID, मैसेंजर पर लोगों से मांगे रुपए; पुलिस ने शुरू की जांच

Deoria District Jail

देवरिया जिला कारागार का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण, महिला बंदियों के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और टीकाकरण पर जोर

The one with the McLaren worth 5 crores

5 करोड़ की McLaren वाली कांवड़ ने खींचा सबका ध्यान, डमी कार में सवार हैं भगवान शिव; 40 लीटर गंगाजल से होगा अभिषेक

Weather Alert On August 9

Weather Alert: 9 अगस्त को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Leave a Reply

error: Content is protected !!