Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, बीजेपी के लिए साख की परीक्षा; नतीजों पर टिकी देशभर की नजर

Published on: July 25, 2026
Three assembly seats across three states

द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली/दतिया/वडोदरा। मध्य प्रदेश की दतिया, गुजरात की मांजलपुर और बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इन तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना प्रस्तावित है। भले ही उपचुनाव केवल तीन विधानसभा सीटों तक सीमित हों, लेकिन मौजूदा राजनीतिक माहौल में इनके नतीजे राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर डाल सकते हैं।

इन सीटों पर चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं, जब देश के कई हिस्सों में सीजेपी आंदोलन, नीट परीक्षा से जुड़े विवाद और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी दल सरकार को घेर रहे हैं। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल संसद से लेकर सड़क तक सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। ऐसे में अगर भाजपा को तीनों में से किसी एक सीट पर भी हार का सामना करना पड़ता है, तो विपक्ष इसे सरकार और सत्तारूढ़ दल के खिलाफ राजनीतिक माहौल बदलने के संकेत के तौर पर पेश कर सकता है।

दतिया में भाजपा ने बदला उम्मीदवार

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर मुकाबला खासा दिलचस्प माना जा रहा है। भाजपा ने इस सीट पर अपने पुराने नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न देकर नए चेहरे आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस की ओर से घनश्याम सिंह चुनावी मैदान में हैं।

दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई थी। बताया गया है कि एक पुराने बैंक धोखाधड़ी मामले में अदालत से सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता समाप्त हुई।

दतिया उपचुनाव को मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा ने सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। टिकट नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी अब पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में सक्रिय नजर आ रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, अगर भाजपा दतिया सीट हारती है तो विपक्ष को सरकार के खिलाफ नया राजनीतिक मुद्दा मिल सकता है। वहीं भाजपा के लिए जीत आगामी चुनावों से पहले संगठन की मजबूती का संदेश देने वाली होगी।

मांजलपुर में भाजपा के गढ़ को बचाने की चुनौती

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा ने यहां सतीश पटेल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने वडोदरा के वरिष्ठ नेता भीखाभाई रबारी पर भरोसा जताया है।

भीखाभाई रबारी वर्ष 1975 से 1985 तक विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र की राजनीति में उनका लंबा अनुभव माना जाता है। मांजलपुर लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है। यह सीट भाजपा नेता योगेश पटेल के निधन के बाद खाली हुई थी। ऐसे में भाजपा के सामने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने की चुनौती है।

बांकीपुर में प्रशांत किशोर भी मैदान में

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का चुनाव भी राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं।

भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने जन सुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में यहां भाजपा को विपक्षी दलों के साथ-साथ प्रशांत किशोर की राजनीतिक चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है।

नतीजों से बनेगा नया राजनीतिक नैरेटिव

तीनों विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे ऐसे समय में आएंगे, जब देश में राजनीतिक माहौल पहले से ही गरम है। भाजपा यदि तीनों सीटों पर जीत हासिल करती है तो यह उसके संगठन और सरकार के पक्ष में मजबूत संदेश माना जाएगा। वहीं, किसी सीट पर हार विपक्ष को सरकार के खिलाफ नया नैरेटिव तैयार करने का मौका दे सकती है।

यही वजह है कि इन तीनों उपचुनावों को केवल स्थानीय चुनाव नहीं माना जा रहा है। भाजपा और विपक्ष दोनों के लिए ये चुनाव आगामी राजनीतिक रणनीति और जनसमर्थन के आकलन के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।


इसे भी पढ़ें : NEET विवाद पर सियासत तेज, राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं का पीएम आवास तक मार्च; पीएम मोदी बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Leave a Reply

error: Content is protected !!