Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में बम धमकी, विमान मुंबई डायवर्ट; यात्रियों में हड़कंप

Published on: December 3, 2025
Kuwait-Hyderabad Indigo flight

द देवरिया न्यूज़ : कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। धमकी मिलते ही विमान को तुरंत मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया। रिपोर्टों के मुताबिक, हैदराबाद एयरपोर्ट को एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि विमान में एक मानव बम मौजूद है।

मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इसके बाद यात्रियों को नीचे उतारकर विमान की विस्तृत जांच की गई। विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया, जहां सुरक्षा टीमों ने तलाशी शुरू की। फिलहाल विमान से किसी भी बम सामग्री के मिलने की सूचना नहीं है।

बता दें कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अतिरिक्त सतर्कता में हैं। इसके बावजूद पिछले दो हफ्तों में कई फ्लाइट्स और एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

कुछ समय पहले टोरंटो से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की अफवाह फैल गई थी, जबकि इससे पहले मुंबई से वाराणसी जाने वाली उड़ान को भी धमकी दी गई थी। इसके अलावा दिल्ली, गोवा और चेन्नई एयरपोर्ट्स को उड़ा देने की धमकी भी कुछ अराजक तत्वों द्वारा दी जा चुकी है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया: SP ने की बड़ी कार्रवाई, बनकटा और बघौचघाट थानों के थानाध्यक्ष बदले


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!