Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कृषि मंत्री ने 24.36 लाख से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल का भूमि पूजन किया

Published on: January 26, 2026
Agriculture Minister from 24.36 lakh
द देवरिया न्यूज़,देवरिया/तरकुलवा। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम पंचायत महुआ बजराटार में छोटी गंडक नदी के किनारे रविवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 24.36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कृषि मंत्री ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल का निर्माण ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह स्थल क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा और उन्हें अंतिम संस्कार से जुड़ी सुविधाओं में राहत मिलेगी।

उन्होंने ग्राम पंचायत के समग्र विकास में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम का संचालन रामबहाल पटेल ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अभिषेक चौरसिया, मनोज कुमार भारती, ओमकार राव, जीवन पर त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत्र, प्रवीण राय, अंबुज शाही, अध्यक्ष मंटू कुशवाहा, क्रांति सिंह, सूरज गुप्ता, सत्यम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Premises linked to AAP leader Sanjeev Arora

AAP नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई

New warmth in Nepal-India relations

नेपाल-भारत रिश्तों में नई गर्माहट, नेपाली नेताओं के भारत दौरे के बाद बढ़ीं उच्चस्तरीय वार्ता की उम्मीदें

Leave a Reply