Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, रिश्वत लेते बाबू को किया गिरफ्तार

Published on: August 6, 2025
of anti corruption team
द देवरिया न्यूज़ : पडरौना। कुशीनगर में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक को एंटी करप्शन टीम मंगलवार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज कराने के बाद पडरौना कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। चिकित्सा प्रतिवेदन की फाइल पर बिल पास कराने के एवज में वह 18 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।चौराखास थाना क्षेत्र के शंकरपट्टी गांव निवासी ओमप्रकाश भारती पडरौना के छावनी में किराए के मकान में संचालित क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात है। अहिरौली थाना क्षेत्र के सिहुलिया गांव निवासी ध्रुव नारायण ओझा ने चिकित्सा प्रतिवेदन की फाइल पर बिल पास करने के लिए दी थी। इसके एवज में बाबू ओमप्रकाश भारती 18 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। आर्थिक रूप से परेशान वार्डब्वाय ध्रुव नारायण ओझा ने लोगों से कई बार बाबू से कहलवाया, लेकिन वह नहीं माना।
इससे परेशान होकर गोरखपुर एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। टीम मंगलवार को दोपहर में पडरौना पहुंची। ध्रुव नाराण के साथ इनके रिश्तेदार बनकर एंटी करप्शन की टीम आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पहुंची। वहां पर 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए बाबू ओमप्रकाश भारती को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पडरौना कोतवाली लेकर टीम पहुंची। पडरौना पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा सात के तहत केस दर्ज कर किया। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि बाबू ओमप्रकाश पर एंटी करप्शन टीम की ओर से केस दर्ज कराया गया है। उसको सुपुर्दगी में रखा गया है।

इसे भी पढ़े : बंद मकान में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, देवरिया पुलिस कर रही जांच

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Barhaj police [investigated] two thefts.

बरहज पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!