द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जनपद के बघौचघाट क्षेत्र अंतर्गत सखिनी स्थित चंद्रनाथ बाबा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीनाथ स्पोर्ट सखिनी डे-दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांच से भरपूर चल रही है। टूर्नामेंट के मुकाबलों में जहां एक ओर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं दूसरी ओर हर दुक्की और विकेट पर तालियों की गूंज से माहौल उत्साहपूर्ण बना हुआ है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शाही, नवीन कुमार शाही तथा विशिष्ट अतिथि विनोद सिंह कुशवाहा और विजय कुशवाहा ने फीता काटकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने का संदेश दिया।
मंगलवार को खेले गए पहले मुकाबले में जौरा और बघौचघाट की टीमें आमने-सामने रहीं। जौरा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 61 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में बघौचघाट की पूरी टीम महज 26 रनों पर सिमट गई और जौरा ने एकतरफा जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में भठवा और नरायनपुर की टीमें भिड़ीं। भठवा ने 54 रन बनाए, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए नरायनपुर की टीम 33 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भठवा ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच भठवा और जौरा (कुशीनगर) के बीच खेला गया। भठवा ने 48 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में जौरा की टीम 43 रन ही बना सकी। भठवा ने यह मैच महज 5 रनों से जीतकर दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
मैचों के दौरान नागेंद्र शर्मा और आकाश राय की कमेंट्री ने दर्शकों में जोश भर दिया। आयोजन को सफल बनाने में अखिलेश राय, प्रेम गिरी जी महाराज, व्यवस्थापक ओपी यादव, शंभू कुशवाहा, दुर्गेश राय, विजय कुशवाहा, अजय यादव, पिंटू राय, अश्वनी राय, शिव सागर यादव, आलोक राय, स्नोहर राय और उमा राय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : गोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह के शो के दौरान बवाल, भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज
➤ You May Also Like










































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































