Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : बघौचघाट खनुआ नाले पर बनेगा नया पुल, 23.95 करोड़ की मंजूरी से देवरिया-कुशीनगर को मिलेगी बड़ी राहत

Published on: March 20, 2026
Deoria Baghauchghat Khanua drain
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया/बघौचघाट : देवरिया और कुशीनगर जिलों को जोड़ने वाले बघौचघाट-फाजिलनगर मार्ग पर स्थित खनुआ नाले के संकरे और जर्जर पुल के पास अब नया पुल बनाया जाएगा। इस परियोजना को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, नए पुल के निर्माण पर कुल 23 करोड़ 95 लाख 77 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 8 करोड़ 38 लाख 52 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। वर्तमान में मौजूद संकरा पुल जर्जर स्थिति में है, जिस पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। खासकर पीक समय में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे आवागमन बाधित होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उस पर चलना भी जोखिम भरा हो गया है।
नए पुल के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी यह महत्वपूर्ण साबित होगा। यह मार्ग देवरिया और कुशीनगर के सैकड़ों गांवों को जोड़ता है, इसलिए इसका बेहतर होना क्षेत्रीय विकास के लिए जरूरी माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस परियोजना के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री से विशेष पहल कर धनराशि स्वीकृत कराई। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है और इस पुल के निर्माण से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा और समयबद्ध तरीके से इसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से आवागमन सुगम होने के साथ-साथ व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि नया पुल बनने के बाद वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा और यात्रा सुरक्षित व आसान हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें : देवरिया : बंजरिया में यूनियन बैंक शाखा का नवीनीकरण, आधुनिक सुविधाओं के साथ सेवा विस्तार पर जोर


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

1 thought on “देवरिया : बघौचघाट खनुआ नाले पर बनेगा नया पुल, 23.95 करोड़ की मंजूरी से देवरिया-कुशीनगर को मिलेगी बड़ी राहत”

Leave a Reply

error: Content is protected !!