Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : बघौचघाट में हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

Published on: August 24, 2026
Deoria Murder in Baghauchghat

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया/बघौचघाट : बघौचघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बघौचघाट पुलिस को यह सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कोईरीपट्टी-सुन्दरपुर मार्ग स्थित पुलिया के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिक्की कुमार (22) निवासी पानन महुअवा, थाना कटेया, जिला गोपालगंज (बिहार) और मंजीत राजभर (22) निवासी कोईरीपट्टी, थाना बघौचघाट, देवरिया के रूप में हुई है।

हत्या के प्रयास के मुकदमे में थे वांछित

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मु0अ0सं0 146/2026 में वांछित थे। मामले में बीएनएस की धारा 118(1), 109(1), 3(5) और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पुलिया के नीचे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया। हथियार की बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

घर में सो रही महिला पर हुआ था हमला

मामला बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोईरीपट्टी गांव का है। गांव निवासी रागिनी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 16 अगस्त की रात उनकी मां मीना देवी घर में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

बघौचघाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और चाकू की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। दोनों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार मद्धेशिया, कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, रतन कुमार बिन्द, संजय कुमार यादव और सुहेब अंसारी शामिल रहे।


इसे भी पढ़ें : देवरिया : संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद, लापरवाही पर अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!