Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप: परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया

Published on: July 28, 2025
of a woman in Deoria
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के चीलवन मोहन गांव में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला 23 वर्षीय विवाहिता पूजा निगम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह उसका शव घर में साड़ी के फंदे से पंखे की कुंडी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूजा की शादी साल 2023 में धर्मवीर गौतम से हुई थी। उसका मायका महुआडीह थाना क्षेत्र के सेखौनख गांव में है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे बाइक के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आए दिन दहेज को लेकर विवाद होता था।
मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने कहा कि हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। उन्होंने पति धर्मवीर और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कमरे की छानबीन कर साक्ष्य ए कत्र किए गए। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी।
पुलिस ने मृतका के पति धर्मवीर गौतम से पूछताछ शुरू कर दी है। रुद्रपुर कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मेडिकल कालेज भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में शिथिलता: देवरिया के 21 बीएलओ नदारद, 3 दिन में कार्यभार ग्रहण का आदेश

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Barhaj police [investigated] two thefts.

बरहज पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

1 thought on “देवरिया में महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप: परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया”

Leave a Reply

error: Content is protected !!