Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बांग्लादेश की विदेश नीति में बड़ा बदलाव: पाकिस्तान-चीन गठबंधन में शामिल होने के संकेत, भारत सतर्क

Published on: December 12, 2025
in the foreign policy of Bangladesh
द देवरिया न्यूज़,देश/विदेश : बांग्लादेश में पिछले साल हुए सत्ता परिवर्तन के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के आने के बाद से देश का झुकाव तेजी से कट्टरपंथ की ओर बढ़ा है। इसका असर उसकी विदेश नीति में भी साफ दिखाई दे रहा है, जो अब भारत से दूरी बनाकर पाकिस्तान के करीब जाती दिख रही है। इसका ताज़ा उदाहरण बुधवार को मिला, जब बांग्लादेश के मौजूदा विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने संकेत दिया कि कूटनीतिक तौर पर बांग्लादेश के लिए पाकिस्तान द्वारा प्रस्तावित उस क्षेत्रीय गठबंधन में शामिल होना संभव है, जिसमें भारत शामिल नहीं है।
बांग्लादेश की सरकारी न्यूज एजेंसी बीएसएस के अनुसार, तौहीद ने कहा कि नेपाल और भूटान का इस तरह के समूह का हिस्सा बनना शायद संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा, “यह बांग्लादेश के लिए कूटनीतिक रूप से संभव है, लेकिन नेपाल और भूटान का किसी ऐसे समूह में शामिल होना, जिसमें भारत न हो, मुमकिन नहीं लगता।” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने इस विषय पर बात की है और किसी समय इस पर प्रगति भी हो सकती है। हालांकि, उन्होंने आगे टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि इस गठबंधन की जानकारी उन्हें मीडिया रिपोर्टों से मिली है।

पाकिस्तान की नई रणनीति पर भारत की नजर क्यों?

हाल ही में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने दावा किया था कि पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश का त्रिपक्षीय गठबंधन बनाने की तैयारी चल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसे और क्षेत्रीय देशों तथा बाहरी ताकतों को शामिल कर विस्तार दिया जा सकता है।
गौरतलब है कि अगस्त 2024 में शेख हसीना के देश छोड़ने और मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद से बांग्लादेश के रुख में बड़ा बदलाव आया है। यूनुस सरकार ने उसी पाकिस्तान के साथ संबंधों को मजबूत करना शुरू कर दिया है, जिसकी सत्ता ने कभी पूर्वी पाकिस्तान (आज का बांग्लादेश) में बांग्ला भाषियों पर अत्याचार किए थे। यूनुस सरकार में दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, कूटनीति और अवसंरचना से जुड़े कई समझौते और चर्चाएं हो चुकी हैं।

दक्षिण एशिया में भारत-विरोधी ब्लॉक खड़ा करने में चीन की भूमिका

दक्षिण एशिया में भारत को दरकिनार करते हुए क्षेत्रीय गठबंधन बनाने की कोशिशों को चीन लगातार हवा देता रहा है। इसी साल जून में चीन ने कुनमिंग में एक त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की थी, जिसमें चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के सचिव-स्तर के अधिकारी शामिल हुए थे। तभी से यह चर्चा शुरू हुई कि चीन और पाकिस्तान मिलकर सार्क (SAARC) का विकल्प तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि सार्क में भारत का प्रभाव सबसे अधिक है और पाकिस्तान की आवाज कमजोर पड़ जाती है।
सार्क पिछले कई वर्षों से निष्क्रिय पड़ा है। 2016 में उड़ी आतंकी हमले के बाद से इसकी प्रमुख बैठकें रुक गईं। इसी स्थिति का फायदा उठाकर पाकिस्तान, चीन की मदद से दक्षिण एशिया में भारत के बिना एक नए गठबंधन की तैयारी में जुट गया। बांग्लादेश में भारत समर्थक शेख हसीना की सत्ता से विदाई के बाद यूनुस सरकार को पाकिस्तान के साथ जोड़ना उसके लिए आसान हो गया।

इसे भी पढ़ें : पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए; कोर्ट में पेशी से पहले पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!