Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में वाहन चोरी का खुलासा, तीन बाइक बरामद; फर्जी नंबर प्लेट के साथ युवक गिरफ्तार

Published on: May 8, 2026
Vehicle theft exposed in Deoria
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले की लार थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से दो फर्जी नंबर प्लेट भी मिली हैं।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक के साथ चनुकी पुलिया के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बभनौली पांडेय निवासी उमेश प्रसाद (22) पुत्र लालजी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिस पर यूपी-52 एसी 2430 नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य चोरी की बाइकें भी बरामद कीं, जिनमें एक स्प्लेंडर प्लस और एक पल्सर शामिल है।
जांच में पता चला कि बरामद सुपर स्प्लेंडर बाइक भाटपाररानी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी, जबकि स्प्लेंडर प्लस बाइक लार थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। पल्सर बाइक के संबंध में भी पहले से चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस को पल्सर बाइक पर भी फर्जी नंबर प्लेट मिली है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, उमेश प्रसाद का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ चोरी व फर्जी नंबर प्लेट लगाने जैसे कई मामले पहले से दर्ज हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री करने वालों और फर्जी नंबर प्लेट लगाने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से वाहन खरीदते समय उसके दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में छेड़खानी की शिकायत पर कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया में वाहन चोरी का खुलासा, तीन बाइक बरामद; फर्जी नंबर प्लेट के साथ युवक गिरफ्तार”

Leave a Reply

error: Content is protected !!