Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

करूर भगदड़ मामले पर सियासी घमासान: डीएमके का विजय पर हमला, स्टालिन ने भाजपा-एआईएडीएमके को घेरा

Published on: October 4, 2025
On Karur stampede case
द देवरिया न्यूज़ : करूर भगदड़ कांड पर अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। जहां एक ओर डीएमके (DMK) ने टीवीके (TVK) नेता और फिल्म अभिनेता विजय को आड़े हाथों लिया है, वहीं मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भाजपा और एआईएडीएमके पर करारा हमला बोला है।
डीएमके का विजय पर तंज
डीएमके के मुखपत्र मुरासोली में प्रकाशित एक लेख में विजय पर तीखी टिप्पणी की गई। लेख में लिखा गया कि विजय का हालिया वीडियो उनके अहंकार, प्रचार की भूख और सत्ता की चाहत को उजागर करता है। दरअसल विजय ने सरकार से अपील करते हुए कहा था कि “सरकार जो कार्रवाई करनी है, वह मुझ पर करे, लेकिन मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं को छोड़ दे।” इसी बयान को लेकर डीएमके ने उन पर कटाक्ष किया।
डीएमके ने यह भी कहा कि विजय ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा सरकार के दबाव में घोषित किया। लेख में व्यंग्य करते हुए कहा गया कि “अगर सरकार 10 लाख रुपये देती है तो विजय 20 लाख देने का ऐलान कर देते हैं, और यदि सरकार 1 लाख देती तो विजय 2 लाख देने की बात करते।”
सीएम स्टालिन का भाजपा पर निशाना
करूर की घटना पर भाजपा द्वारा प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने पर मुख्यमंत्री स्टालिन ने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
रामनाथपुरम जिले में विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा,
“तमिलनाडु में जब तीन बड़ी आपदाएं आईं और हजारों लोग प्रभावित हुए, तब केंद्र सरकार से कोई भी यहां नहीं आया और न ही कोई फंड जारी किया गया। लेकिन करूर की घटना पर भाजपा ने तुरंत प्रतिनिधिमंडल भेज दिया। मणिपुर दंगे, गुजरात हादसे और कुंभ मेले की मौतों पर भाजपा ने कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजा। भाजपा को तमिलनाडु के लोगों की चिंता नहीं है, उनकी नज़र केवल अगले साल के विधानसभा चुनाव पर है।”
एआईएडीएमके को भी घेरा

सीएम स्टालिन ने विपक्षी एआईएडीएमके पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा तमिलनाडु के हितों को नज़रअंदाज़ कर रही है, लेकिन एआईएडीएमके मजबूती से खड़े होने के बजाय भाजपा की गुलामी कर रही है।
स्टालिन के अनुसार, एआईएडीएमके को राज्य की जनता की समस्याओं से अधिक भाजपा की राजनीति की चिंता है।


करूर भगदड़ कांड में जहां डीएमके विजय पर हमलावर है, वहीं स्टालिन ने भाजपा और एआईएडीएमके दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यह मामला अब सिर्फ प्रशासनिक जांच तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु की सियासत का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : बरेली में इंटरनेट सेवा फिर बंद, दशहरा और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!