Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सीएम योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला: “पीएम का अपमान 140 करोड़ जनता का अपमान”

Published on: August 29, 2025
CM Yogi's Congress
द देवरिया न्यूज़ , प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। ( सज्जाद पप्पू ) 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रतापगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में गुंडागर्दी और माफियाराज चरम पर था। हर जिले में एक माफिया को संरक्षण दिया जाता था और विकास का धन लूटा जाता था। सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा, “सपा शासन में गरीबों के लिए आने वाली योजनाओं के पैसे पर डाका डाला गया। हर जनपद में एक माफिया पाल रखा गया था।” उन्होंने कहा कि आज जो लोग प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वे देश की 140 करोड़ जनता का अपमान कर रहे हैं।
“इंडिया गठबंधन भारत विरोधी”
योगी ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ को “भारत विरोधी गठबंधन” बताते हुए कहा कि यह संविधान और देश की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस और सपा के शासन में दंगे भड़काए गए, बहुसंख्यकों पर अत्याचार हुए और हिंदुओं को पलायन पर मजबूर किया गया।” मुख्यमंत्री ने हाल ही में आई दंगों पर आंशिक रिपोर्ट को चौंकाने वाला बताया।
बिना भेदभाव के हो रहा है विकास
सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। “छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। पीएम आवास योजना में प्रतापगढ़ सबसे आगे है,” उन्होंने कहा।
“राजनीतिक मर्यादा तार-तार कर रही कांग्रेस”

बिना नाम लिए सीएम ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोलकर कांग्रेस देश की जनता की भावनाओं को आहत कर रही है।

हर मंडल में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मेरठ में मेजर ध्यानचंद्र स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का सत्र शुरू हो गया है। आने वाले समय में हर मंडल में एक स्पोर्ट्स कॉलेज खोला जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को मंच मिल सके।


साढ़े पांच अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ में करीब 550 करोड़ रुपये की 50 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें सड़कें, स्कूल, पुलिस भवन, ड्रेनेज, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मंदिर पर्यटन कार्य और खेल सुविधाएं शामिल हैं।

प्रमुख परियोजनाएं – प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र:
  • लालगंज-मंझनपुर-मऊ मार्ग चौड़ीकरण – ₹36.80 करोड़
  • उड़ैयाडीह-पृथ्वीगंज मार्ग – ₹12.34 करोड़
  • पुलिस लाइन में साइबर थाना निर्माण – ₹3.39 करोड़
  • सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय, सदर – ₹25.42 करोड़
  • संडवा चंद्रिका मंदिर पर्यटन विकास – ₹74.62 लाख
  • यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल विकास – ₹49.73 लाख
  • अंतू अग्निशमन केंद्र (दो यूनिट) – ₹13.92 करोड़
  • पुलिस लाइन ट्रांजिट हॉस्टल – ₹5.82 करोड़

कौशांबी संसदीय क्षेत्र:
  • लालगंज-मंझनमऊ दो लेन मार्ग – ₹15.85 करोड़
  • ताजपुरलरू-बनकटिया संपर्क मार्ग – ₹1.90 करोड़
  • राम वनगमन मार्ग चौड़ीकरण – ₹16.22 करोड़
  • उपनिबंधक कार्यालय कुंडा – ₹2.28 करोड़
  • दर्जनों ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण और चौड़ीकरण

इसे भी पढ़े : देवरिया मेडिकल कॉलेज में नहीं उपलब्ध कई विशेष जांच सुविधाएं, मरीजों को झेलनी पड़ रही आर्थिक मुश्किलें

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!