Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

जिला स्तरीय निरीक्षण समिति ने किया बाल गृह का निरीक्षण, बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया जोर

Published on: May 20, 2026
District level inspection committee
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : बाल गृह में रह रहे बच्चों की समुचित देखभाल, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय निरीक्षण समिति ने मंगलवार को बाल गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, खानपान, साफ-सफाई और आवासीय व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण में जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर शामिल रहे। अधिकारियों ने बाल गृह में बच्चों के रहने की व्यवस्था, शौचालय, बिस्तर, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के पालन-पोषण और देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे बाहर के विद्यालयों में पढ़ाई करने के इच्छुक हैं, उनका नियमित स्कूलों में प्रवेश कराया जाए ताकि उन्हें बेहतर शैक्षिक माहौल मिल सके।

अधिकारियों को बताया गया कि वर्तमान में बाल गृह में कुल 35 बच्चे रह रहे हैं। इनमें से 24 बच्चों का दाखिला बाहरी विद्यालयों में कराया गया है और वे नियमित रूप से पढ़ाई के लिए स्कूल जाते हैं। वहीं नौ विशेष बच्चों के लिए बाल गृह परिसर में ही अध्ययन की अलग व्यवस्था की गई है।

जनपद न्यायाधीश और जिलाधिकारी ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, भोजन और रहन-सहन से संबंधित जानकारी भी ली। बच्चों ने बाल गृह में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों को यह भी बताया गया कि गर्मी को देखते हुए बच्चों के लिए कूलर सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के समय बच्चे भोजन कर रहे थे, जिसकी गुणवत्ता और स्वच्छता का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना प्रधान, किशोर न्याय बोर्ड के मजिस्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, बाल गृह अधीक्षक रामकृपाल समेत कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि वे बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ सकें।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!