Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बेटे को एमडी सीट दिलाने के मामले में एम्स के पूर्व कार्यवाहक निदेशक डॉ. जी.के. पाल पर एफआईआर

Published on: January 5, 2026
Case of getting MD seat for son
द देवरिया न्यूज़,गोरखपुर। एम्स गोरखपुर और एम्स पटना के पूर्व कार्यवाहक निदेशक डॉ. गोपाल कृष्ण उर्फ जी.के. पाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बेटे को कथित रूप से गलत तरीके से एमडी सीट पर प्रवेश दिलाने के मामले में उनके और उनके बेटे डॉ. ओरो प्रकाश पाल के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। यह पहला मामला माना जा रहा है, जब किसी एम्स के पूर्व कार्यकारी निदेशक के खिलाफ इस तरह की एफआईआर दर्ज हुई हो।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर एम्स थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर को कोर्ट द्वारा एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया था, जिसके अनुपालन में अब मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गलत दस्तावेज के आधार पर प्रवेश का आरोप

आरोप है कि डॉ. जी.के. पाल ने अपने कार्यकाल के दौरान अपने बेटे डॉ. ओरो प्रकाश पाल को एम्स में एमडी सीट पर दाखिला दिलाने के लिए ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर का प्रमाण पत्र बनवाया। जबकि जांच में यह सामने आया कि डॉ. पाल और उनकी पत्नी पार्वती पाल की वार्षिक आय 80 लाख रुपये से अधिक है, जो नॉन-क्रीमी लेयर की सीमा से कहीं ज्यादा है।

प्रोफेसर की शिकायत से खुला मामला

यह पूरा मामला एक प्रोफेसर की शिकायत के बाद सामने आया। कैंट थाना क्षेत्र निवासी आशुतोष कुमार मिश्रा ने अदालत में वाद दायर कर बताया कि डॉ. जी.के. पाल 3 जनवरी 2024 से 27 सितंबर 2024 तक एम्स गोरखपुर के डायरेक्टर रहे। इसी अवधि में 30 अगस्त 2024 को उन्होंने अपने बेटे का एमडी सीट पर दाखिला कराया।

स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंचा मामला

शिकायत के बाद यह प्रकरण स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंचा, जिसके बाद डॉ. जी.के. पाल को पहले एम्स गोरखपुर और फिर एम्स पटना के कार्यवाहक निदेशक पद से हटा दिया गया। वर्तमान में उनके जिपमेर, पांडिचेरी में तैनात होने की जानकारी सामने आई है।

आगे की कार्रवाई जारी

एम्स थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : पथरदेवा में अटल स्मृति सम्मेलन व एसआईआर-2 कार्यशाला आयोजित, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे मुख्य अतिथि


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!