Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : बघौचघाट थाने में पीस कमेटी की बैठक, आगामी पर्वों को लेकर पुलिस ने की शांति व्यवस्था की समीक्षा

Published on: July 26, 2026
Deoria At Baghauchghat Police Station

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया। आगामी चहल्लुम, बारावफात और सावन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को बघौचघाट थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने की। इस दौरान पर्वों के मद्देनजर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि सभी धार्मिक पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट या भ्रामक सूचनाओं को आगे साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर निर्देश

बैठक में थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप ही किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी आयोजकों से निर्धारित मानकों और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक के दौरान संभावित जुलूस मार्गों की सुरक्षा, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे।

गणमान्य नागरिकों ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने क्षेत्र में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी पर्वों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक संकल्प सिंह राठौर, उपनिरीक्षक सुशांत पाठक, मुख्य आरक्षी राजवेंद्र सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह और मुंशी रजनीकांत राय के अलावा अजीत सिंह, अंकित चौधरी, सुमित कुमार, दयाशंकर शास्त्री, यूगूल किशोर तिवारी, हाजी हसन, रामायण साहनी, सुरेश कुशवाहा, रविंद्र प्रधान, राशिद अंसारी, रमेश शाह, मन्नान और मुकेश कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बैठक के अंत में पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों से आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।


इसे भी पढ़ें : NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का दावा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में नहीं फंसने देंगे


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Leave a Reply

error: Content is protected !!