Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अंबेडकर जयंती पर पथरदेवा में विकास को नई रफ्तार, मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया सड़कों का लोकार्पण

Published on: April 15, 2026
In Pathardeva on Ambedkar Jayanti
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलवाबर (मलसी) में एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश को जो संविधान दिया, वह हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्रदान करता है। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करते हुए विकास के हर क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इसी सोच के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

इस अवसर पर मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए दो महत्वपूर्ण सड़कों का लोकार्पण किया। पहली परियोजना ₹15.73 लाख की लागत से तैयार 0.240 किलोमीटर लंबे बघौचघाट–पकहां मार्ग से बनरही मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य की है। वहीं दूसरी परियोजना ₹8.55 लाख की लागत से 0.130 किलोमीटर लंबे जे.पी. चौराहे से मलवाबर संपर्क मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य से संबंधित है। इन सड़कों के निर्माण और मरम्मत से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और स्थानीय व्यापार व दैनिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। इससे न केवल गांव-शहर के बीच संपर्क मजबूत होता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी पथरदेवा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, मंडल अध्यक्ष जिप्पु शाही, वरिष्ठ भाजपा नेता रामशंकर कुशवाहा, पूर्व जिला महामंत्री रामाशीष प्रसाद और प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने विकास कार्यों के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता एवं भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

70 beds at Deoria Medical College

देवरिया मेडिकल कॉलेज में 70 बेड का अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर 10 दिन में होगा तैयार, गंभीर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Raju Vishwakarma murder case Akhilesh

राजू विश्वकर्मा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी ₹1 लाख की सहायता, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने सौंपा चेक

Youth from Deoria in Noida

देवरिया के युवक की नोएडा में संदिग्ध मौत, इमारत की छत से गिरने से गई जान

Selected in Indian Agniveer Army

भारतीय अग्निवीर सेना में चयनित आशिक अंसारी का भव्य सम्मान, नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह ने किया सम्मानित

230-feet-high-mobile-tower

230 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर 48 घंटे तक डटा रहा बुजुर्ग, रेस्क्यू के बाद सामने आई चौंकाने वाली कहानी

Uproar in PoK Raids

पीओके में बढ़ा बवाल: छापेमारी के बाद भड़का जनाक्रोश, JAAC ने शहबाज और असीम मुनीर से की कार्रवाई की मांग

Leave a Reply

error: Content is protected !!