Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025: एक वोट से जीत, बीजेपी के तीन प्रत्याशियों ने रचा अनोखा रिकॉर्ड

Published on: December 23, 2025
maharashtra municipal elections 2025
द देवरिया न्यूज़,मुंबई : महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025 के नतीजों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बीच कुछ ऐसी जीत भी सामने आई हैं, जिन्होंने सभी का ध्यान खींचा है। खास बात यह रही कि बीजेपी के तीन प्रत्याशी—संदीप भिसे, प्रमिला पंचाल और एक अन्य सीट पर मुकाबला—सिर्फ एक-एक वोट के अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहे। इन बेहद करीबी मुकाबलों ने “एक वोट की ताकत” को एक बार फिर साबित कर दिया।
कौन हैं संदीप भिसे
बीजेपी प्रत्याशी संदीप भिसे ने रत्नागिरि जिले की चिपलून नगर परिषद में महज एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की। कोंकण क्षेत्र में रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग सहित कई नगर परिषदों में बीजेपी और महायुति गठबंधन को मजबूत बढ़त मिली है।
दिग्गजों को दी मात
संदीप भिसे की जीत आसान नहीं थी। उनके मुकाबले में कई बड़े राजनीतिक दलों ने अपने दिग्गज उम्मीदवार उतारे थे। उद्धव ठाकरे की शिवसेना से राहुल लोटेकर, अजित पवार की एनसीपी से सुनील रेडीज, शरद पवार की एनसीपी से राहुल कांबली और कांग्रेस से किशोर जागुष्टे मैदान में थे। इतने कड़े मुकाबले के बावजूद संदीप भिसे ने सिर्फ एक वोट से जीत हासिल कर सबको चौंका दिया।
पुणे में भी एक वोट से फैसला
पुणे जिले की वडगांव नगर पंचायत, प्रभाग क्रमांक-2 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सुनीता राहुल ढोरे ने भी एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी पूजा आतिश ढोरे को हराया। यह मुकाबला भी आखिरी वोट तक रोमांचक बना रहा।
प्रमिला पंचाल बनीं अध्यक्ष
नांदेड़ जिले की मुदखेड़ नगर परिषद में बीजेपी उम्मीदवार प्रमिला पंचाल एक वोट के अंतर से अध्यक्ष चुनी गईं। उनके प्रतिद्वंद्वी एआईएमआईएम उम्मीदवार ने दोबारा मतगणना की मांग की, लेकिन परिणाम नहीं बदला। प्रमिला पंचाल को कुल 779 वोट मिले। जीत के बाद उन्होंने कहा कि इस चुनाव ने उन्हें एक वोट का असली महत्व समझाया है और डॉ. बीआर आंबेडकर के “एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य” के संदेश को उन्होंने अब सही मायने में महसूस किया है।
दो चरणों में हुआ था मतदान
महाराष्ट्र की 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव दो चरणों—2 और 20 दिसंबर—को कराए गए थे। मतगणना 21 दिसंबर को हुई। पहले गिनती 3 दिसंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन मामला बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
ये चुनाव कोंकण, नासिक, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), अमरावती और नागपुर सहित राज्य के सभी प्रशासनिक क्षेत्रों में हुए। कोंकण क्षेत्र में पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, ठाणे, मुंबई शहर और मुंबई उपनगर शामिल हैं, हालांकि मुंबई शहर और उपनगरों को छोड़कर केवल पांच जिलों में ही मतदान हुआ था।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!