Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: 2017 से 2021 के बीच के लाखों ई-चालान माफ, वाहन मालिकों को राहत

Published on: September 17, 2025
UP government's big
द देवरिया न्यूज़ लखनऊ: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए वर्ष 2017 से 2021 के बीच जारी किए गए लाखों ई-चालानों को माफ करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से प्रदेशभर के लाखों वाहन मालिकों को सीधे फायदा मिलेगा। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 से 2021 के बीच कुल 30,52,090 ई-चालान काटे गए थे, जिनमें से 17,59,077 चालानों का पहले ही निस्तारण हो चुका था, जबकि 12,93,013 चालान अभी तक लंबित थे। अब इन लंबित चालानों को स्वतः निरस्त (ऑटोमैटिकली कैंसिल) कर दिया जाएगा।

ई-चालान माफी से जुड़े अहम बिंदु:
  • यह माफी सिर्फ 31 दिसंबर 2021 तक के चालानों पर लागू होगी।
  • कोर्ट में लंबित चालान यदि इस अवधि के भीतर के हैं, तो उन्हें “Disposed – Abated” माना जाएगा।
  • जो चालान कोर्ट में कभी नहीं भेजे गए और अब समय-सीमा से बाहर हैं, वे भी प्रशासनिक रूप से बंद कर दिए जाएंगे।
  • यह माफी टैक्स, गंभीर अपराध, दुर्घटना या आईपीसी से जुड़े चालानों पर लागू नहीं होगी।

वाहन मालिक क्या करें?
  1. यदि आपका चालान 2017 से 2021 के बीच का है और पोर्टल पर अभी भी लंबित या ब्लॉक दिखा रहा है, तो एक महीने बाद दोबारा स्थिति जांचें।
  2. चालान की स्थिति जानने के लिए ई-चालान पोर्टल या परिवहन विभाग के पोर्टल पर जाएं।
  3. अगर मामला कोर्ट में था, तो स्थिति “Disposed – Abated” दिखाई देगी और ब्लॉक हट जाएगा।
  4. टैक्स से संबंधित मामलों में यह छूट लागू नहीं होगी।
  5. सहायता के लिए हेल्पलाइन 149 या नजदीकी RTO/ARTO से संपर्क करें।

फैसले का उद्देश्य
परिवहन विभाग का कहना है कि यह निर्णय:
  • कानून का पालन सुनिश्चित करने,
  • लंबित और अव्यवस्थित चालानों से राहत देने,
  • सेवाओं में पारदर्शिता लाने और
  • वाहन मालिकों को बिना कारण रोके जाने से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।
इस पहल से न केवल जनता को राहत मिलेगी बल्कि ट्रैफिक सिस्टम की डिजिटल प्रक्रिया को भी मजबूत बनाया जा सकेगा।

इसे भी पढ़े : महराजगंज: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव को 25 किमी दूर फेंक कर बनाई सड़क हादसे की साजिश

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!