Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में तनातनी: शादी में गहनों-कपड़ों पर विवाद, 9 पर पुलिस कार्रवाई

Published on: July 25, 2025
families of the bride and groom
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया में राजस्थान के अलवर से आए दो जोड़ों ने बुधवार को देवरही मंदिर में स्थानीय युवतियों से शादी की। एक युवती भाटपार रानी क्षेत्र की थी, जबकि दूसरी बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। शादी के बाद आधी रात को दूल्हा पक्ष दोनों दुल्हनों और उनके साथ आई दो महिलाओं को छोड़ने भटनी और भाटपार रानी क्षेत्र के लिए निकले। इसी दौरान खुखुंदू चौराहे पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद का कारण गहने और कपड़े थे। एक वर पक्ष से लाए गए गहने और कपड़ों को लेकर एक दुल्हन पक्ष के लोग भाग निकले थे। इसके बाद उस पक्ष की दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया था। हालांकि मना-मनौव्वल के बाद दोनों शादियां हो गईं।
लेकिन खुखुंदू चौराहे पर पहुंचते ही गहने और कपड़ों को लेकर एक दुल्हन फिर से उलझ गई। इससे वहां हंगामा मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी समझने को तैयार नहीं था। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। गुरुवार को पुलिस ने दूल्हा राकेश शर्मा, दूसरे दूल्हा सुनिल कुमार, राकेश कुमार, धनपत शर्मा, तनुजा शर्मा, सीमा देवी, आरती देवी और दोनों दुल्हनों सहित कुल 9 लोगों का शांतिभंग में चालान किया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि खुखुंदू चौराहे पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे, जिसके कारण सभी को शांतिभंग में चालान किया गया है।

इसे भी पढ़े : देवरिया में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, 5 घायल

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Due to dispute between husband and wife

देवरिया : पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

Deoria Dancer Sonu in Gopalganj

देवरिया : गोपालगंज में नर्तक सोनू हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Father and son on the railway track in Deoria

देवरिया में रेलवे ट्रैक पर पिता-पुत्र के शव मिलने से सनसनी, तीन महीने पहले ही बड़े बेटे की हुई थी मौत

Deoria Police on alert for Muharram

मोहर्रम को लेकर देवरिया पुलिस अलर्ट, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया फ्लैग मार्च, ताजिया व कर्बला स्थलों का निरीक्षण

New in Ram temple donation embezzlement case

राम मंदिर दान गबन मामले में नया मोड़, पूर्व इंजीनियर के आरोपों पर बोले महंत शशिकांत दास- जांच पूरी होने दें, सच्चाई सामने आ जाएगी

Air India Flight 171 Incident

एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसे पर पायलट संगठन के गंभीर सवाल, AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट पर उठाई आपत्ति

2 thoughts on “दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में तनातनी: शादी में गहनों-कपड़ों पर विवाद, 9 पर पुलिस कार्रवाई”

Leave a Reply

error: Content is protected !!