Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मनरेगा बचाओ संग्राम का शुभारंभ, कांग्रेसियों ने किया एक दिवसीय उपवास

Published on: January 12, 2026
MNREGA Bachao Sangram launched
द देवरिया न्यूज़,देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ राष्ट्रव्यापी अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। अभियान की शुरुआत नगर पालिका परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और एक दिवसीय उपवास के साथ की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया।
सभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और निर्वतमान उपाध्यक्ष केशव चंद्र यादव ने कहा कि यूपीए सरकार ने ग्रामीण बेरोजगारों, गरीबों और भूमिहीन परिवारों को भुखमरी व पलायन से बचाने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) लागू किया था। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण मजदूरों के लिए जीवनरेखा साबित हुई, लेकिन मौजूदा सरकार इसे खत्म कर नई, “बेजान” और मजदूर विरोधी योजनाएं ला रही है, जिनमें न तो रोजगार की गारंटी है और न ही बेरोजगारी भत्ते का कोई प्रावधान।
जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार काम के अधिकार को छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को दरकिनार कर ठेकेदारों के माध्यम से कार्य तय किए जा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता समाप्त होगी और राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी पड़ेगा। कांग्रेस ने मनरेगा में काम और मजदूरी की गारंटी सुनिश्चित करने तथा इसमें किए गए सभी बदलावों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के जिला समन्वयक सत्य प्रताप मिश्रा ने बताया कि यह अभियान 12 जनवरी से 29 जनवरी तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा। इस दौरान जनसंपर्क और चौपालों के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पत्र ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों और मनरेगा श्रमिकों को वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा विधानसभा स्तर पर नुक्कड़ सभाएं और पंपलेट वितरण भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर वार्ड स्तरीय शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा, जबकि 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने मनरेगा को बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग पर भाजपा का पलटवार, जनार्दन सिग्रीवाल बोले—घोटालेबाज सम्मान के नहीं हकदार


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!