Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पूर्व कुलपति हादसे की दुखद कड़ी पूरी: घायल चालक वैभव मिश्र ने भी तोड़ा दम

Published on: August 28, 2025
former vice chancellor accident
द देवरिया न्यूज़ : वाराणसी के सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी के चालक वैभव मिश्र की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वैभव शनिवार को मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर अहिरौली बुजुर्ग गांव के पास हुई थी, जब प्रो. त्रिपाठी अपनी पत्नी बदामी देवी के साथ इनोवा कार से कुशीनगर जिले के चकिया पटखौली जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि प्रो. त्रिपाठी और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
चालक वैभव मिश्र को पहले गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें देवरिया के कठिनइया स्थित गैस्ट्रो-यूरो-न्यूरो अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
हाल ही में हुई थी शादी, परिवार में पसरा मातम
वैभव मिश्र बिहार के गोपालगंज जिले के पंडित जिगिना गांव के निवासी थे और देवरिया के साकेतनगर मोहल्ले में किराए पर रहते थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे वैभव की हाल ही में शादी हुई थी, लेकिन गवना अभी नहीं हुआ था। उनकी असमय मृत्यु से परिवार और गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

इसे भी पढ़े : देवरिया गंडक नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Barhaj police [investigated] two thefts.

बरहज पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!