Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ससुराल पहुंचकर दामाद ने पत्नी और सास को पीटा, सास का हाथ टूटा, थाने में शिकायत

Published on: March 9, 2026
After reaching in-laws' house, son-in-law married his wife.
द  देवरिया न्यूज़,बघौचघाट। थाना क्षेत्र में एक दामाद द्वारा ससुराल पहुंचकर पत्नी और सास के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में सास का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि पत्नी को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ बघौचघाट थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
ओली पट्टी गांव निवासी रामनरेश सिंह की बेटी राजकुमारी सिंह ने रविवार दोपहर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी जून 2025 में तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा निवासी संदीप सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि रविवार को उसका पति अचानक उसके मायके पहुंच गया और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आया।
पीड़िता के मुताबिक, घर में घुसते ही संदीप सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके बाद राजकुमारी तथा उसकी मां के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान राजकुमारी को गंभीर चोटें आईं, जबकि उसकी मां का हाथ फ्रैक्चर हो गया।
घर से शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़िता ने बघौचघाट थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसएसआई अरविंद यादव ने बताया कि दामाद द्वारा मारपीट की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : खारकीव पर रूस का मिसाइल हमला, 7 लोगों की मौत; जेलेंस्की ने दुनिया से रूस पर दबाव बनाने की अपील की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply