Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: एसएस मॉल और ईजी मार्ट में धर्म परिवर्तन का आरोप, 12 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

Published on: September 14, 2025
Deoria SS Mall and
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एसएस मॉल और ईजी मार्ट में धर्म परिवर्तन से जुड़ा मामला सामने आया है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी दत्तात्रेय गुप्ता ने आरोप लगाया है कि ईजी मार्ट में काम के दौरान मॉल संचालकों के कहने पर उसने 2019 में लखनऊ में पत्नी गायत्री के साथ धर्म परिवर्तन किया। धर्म परिवर्तन के बाद दत्तात्रेय ने अपना नाम अब्दुल रहमान और पत्नी ने गुलशन फातिमा रख लिया। इसके बाद उसे मॉल का मैनेजर बना दिया गया।
मामले में एक युवती ने ईजी मार्ट के संचालक अब्दुल गनी, उनकी पत्नी और साले पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और यौन शोषण की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी, उनकी पत्नी और साले पर भी धर्म परिवर्तन और शोषण के आरोप लगे हैं।
इसके अलावा, अब्दुल गनी के साले पर एक अन्य हिंदू युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि गनी परिवार के राजनीतिक प्रभाव के चलते पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। मुकदमा दर्ज हुए 12 दिन बीतने के बावजूद अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों मॉल पूर्व की तरह सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं, जिससे पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसे भी पढ़े : त्योहारी सीज़न को लेकर डीआईजी एस. चन्नप्पा ने की अपराध समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!