Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बंद मकान में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, देवरिया पुलिस कर रही जांच

Published on: August 5, 2025
found in a locked house
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर मोड़ पर सोमवार शाम एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात युवक का शव मिला। मकान के पास से गुजर रहे लोगों ने अंदर पड़े शव को देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महुआडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर हल्के चोट के निशान पाए गए हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या सामान नहीं मिला है। इस कारण मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। यह मकान कुछ महीने से निर्माणाधीन है। घटना के समय वहां कोई मजदूर मौजूद नहीं था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। पुलिस हत्या, हादसा या अन्य कारणों पर जांच कर रही है। महुआडीह के प्रभारी निरीक्षक अमित राय ने बताया कि मृत क की पहचान और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगाया जाएगा। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े : रेप पीड़िता किशोरी की मेडिकल कॉलेज में सिजेरियन डिलीवरी, आरोपी जेल में

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “बंद मकान में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, देवरिया पुलिस कर रही जांच”

Leave a Reply

error: Content is protected !!