Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कुशीनगर की लापता किशोरी की लाश देवरिया में नदी से बरामद, दुष्कर्म की आशंका

Published on: July 14, 2025
Kushinagar missing
द देवरिया न्यूज़ : कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी का शव देवरिया जिले में मिला है। शव रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव के पास नदी से बरामद किया गया। किशोरी 10 जुलाई को घर से निकली थी। परिवार ने देर रात तक वापस न लौटने पर खोजबीन की। अगले दिन परिजनों ने हाटा कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रामपुर चंद्रभान गांव के लोगों ने शनिवार सुबह नदी में शव देखा। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। रविवार को परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान कर ली।
पुलिस ने बताया कि किशोरी के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं। इससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। हाटा कोतवाली के दरोगा अमरनाथ सोनकर ने देवरिया के रामपुर कारखाना पुलिस से जानकारी ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :  देवरिया में शराब तस्करी का भंडाफोड़: डंपर से 6 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “कुशीनगर की लापता किशोरी की लाश देवरिया में नदी से बरामद, दुष्कर्म की आशंका”

Leave a Reply

error: Content is protected !!