Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में गोरखपुर रोड स्थित मजार पर कड़ी सुरक्षा, उर्स की अनुमति न मिलने पर आयोजन स्थगित

Published on: January 4, 2026
Located on Gorakhpur Road in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया। गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के पास स्थित मजार पर शनिवार को पूरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मजार परिसर और उसके आसपास पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। दोपहर के समय यहां केवल पांच लोगों ने नमाज अदा की, जबकि शांति व्यवस्था पूरी तरह बनी रही।
दरअसल, मजार कमेटी ने तीन और चार जनवरी को उर्स के आयोजन के लिए एसडीएम सदर से अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर कमेटी ने उर्स के आयोजन को स्थगित कर दिया। इसके बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुबह से ही मजार परिसर में डेरा डाल दिया। मजार के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और अस्थायी बैरिकेडिंग भी कराई गई।
पूरे दिन यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना रहा। मामले को लेकर एएसपी उत्तरी और एसडीएम सदर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका।

सरकारी भूमि होने का दावा

गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के पास स्थित मजार की जमीन को लेकर एएसडीएम अवधेश निगम की अदालत में सुनवाई हो चुकी है। सुनवाई के दौरान एएसडीएम कोर्ट ने इस जमीन को सरकारी बंजर भूमि बताया था और सरकार के नाम दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद तहसील प्रशासन ने मजार की जमीन को सरकारी अभिलेखों में दर्ज कर दिया था।

इसे भी पढ़ें : संदेशखाली में टीएमसी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर बवाल, भीड़ के हमले में छह पुलिसकर्मी घायल


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

1 thought on “देवरिया में गोरखपुर रोड स्थित मजार पर कड़ी सुरक्षा, उर्स की अनुमति न मिलने पर आयोजन स्थगित”

Leave a Reply

error: Content is protected !!