Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी: कहा – “मैं बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहा, भाजपा का सच्चा सिपाही बनकर करूंगा काम”

Published on: October 12, 2025
Pawan Singh broke his silence
द देवरिया न्यूज़ : भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर उन्होंने कहा कि वह इस बार का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। पवन सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्होंने भाजपा चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करने के लिए ज्वाइन की थी। शनिवार सुबह उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा —

“मैं पवन सिंह, अपने भोजपुरीया समाज से कहना चाहता हूँ कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और न ही मेरा कोई ऐसा इरादा है। मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा।”

उनके इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि पवन सिंह किसी भी विधानसभा सीट से उम्मीदवार नहीं होंगे। वे अब भाजपा और एनडीए प्रत्याशियों के लिए प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा थी कि भाजपा पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतार सकती है। अब उनके खुद के बयान से सभी अटकलों पर विराम लग गया है।
हाल ही में एक प्रेस वार्ता में पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है और जो फैसला कोर्ट देगी, वही उन्हें मंजूर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह विवाद ठीक उसी समय उभरा जब चुनाव की घोषणा हुई, जिससे कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं।
भोजपुरी सुपरस्टार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनका पूरा ध्यान अब पार्टी के काम और समाजसेवा पर रहेगा, राजनीति में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा पर नहीं।

इसे भी पढ़ें : ट्रेन में टीटीई से अभद्रता करने वाली शिक्षिका का वीडियो वायरल, आरपीएफ ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

1 thought on “पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी: कहा – “मैं बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहा, भाजपा का सच्चा सिपाही बनकर करूंगा काम””

Leave a Reply

error: Content is protected !!