Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

होमवर्क को लेकर डांट से आहत 14 वर्षीय किशोर ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान, मां ने जताई हत्या की आशंका

Published on: December 17, 2025
hurt by scolding for homework
द देवरिया न्यूज़,कानपूर : एनआरआई सिटी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां होमवर्क न करने पर डांट से आहत 14 वर्षीय किशोर ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं मृतक की मां ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष कुमार के अनुसार, एनआरआई सिटी के टावर नंबर-3 की नौवीं मंजिल पर अधिवक्ता राज किशोर त्रिवेदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम करीब छह बजे उनके पोते प्रखर को पढ़ाने के लिए ट्यूशन टीचर घर आई थीं। होमवर्क अधूरा मिलने पर टीचर ने नाराजगी जताई। इसी दौरान दादी सुमनलता ने बताया कि प्रखर दिनभर लैपटॉप चलाता रहता है, इसलिए पढ़ाई पूरी नहीं कर पाता।
इस बात से किशोर नाराज हो गया और अचानक बालकनी की ओर चला गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ट्यूशन टीचर तुरंत नीचे पहुंचे और गंभीर रूप से घायल किशोर को सिंहपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक की मां बोस्की अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचीं और बेटे की मौत को हत्या बताते हुए पति और परिवार के अन्य सदस्यों पर धक्का देकर नीचे फेंकने का आरोप लगाया।
फिलहाल नवाबगंज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में शराब फैक्टरी पर आयकर विभाग का छापा, दिनभर चली जांच

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Premises linked to AAP leader Sanjeev Arora

AAP नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई

New warmth in Nepal-India relations

नेपाल-भारत रिश्तों में नई गर्माहट, नेपाली नेताओं के भारत दौरे के बाद बढ़ीं उच्चस्तरीय वार्ता की उम्मीदें

Leave a Reply