Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया पुलिस की सर्विलांस सेल को बड़ी सफलता, 156 गुमशुदा मोबाइल बरामद

Published on: September 1, 2025
Deoria police surveillance
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया पुलिस की सर्विलांस सेल ने एक अहम सफलता हासिल करते हुए 16 लाख रुपये मूल्य के 156 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रविवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में इन मोबाइल फोनों को उनके असली मालिकों को सौंपा गया। मोबाइल बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल को विशेष निर्देश दिए गए थे। टीम ने तकनीकी निगरानी और डेटा ट्रैकिंग के जरिए इन मोबाइलों का पता लगाया। कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद सभी फोनों को उनके वैध मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया।
इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, ई-मेल और ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर ने आम जनता को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि अज्ञात लिंक या संदिग्ध ऐप्स पर क्लिक न करें। किसी अजनबी से व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। यदि कोई साइबर ठगी होती है तो इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें। वहीं किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दें।

इसे भी पढ़े : देवरिया में दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!