Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

महंगे बिल और बिजली कटौती के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Published on: July 17, 2025
Expensive bills and electricity
द देवरिया न्यूज़ । देवरिया में लगातार हो रही बिजली कटौती और बढ़ते बिलों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बरहज बाइपास पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग का पुतला फूंका और नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा नेता विजय रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि जनता गर्मी और बिजली कटौती से परेशान है। सरकार और बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रावत ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि अधिकारी स्मार्ट मीटर के नाम पर अधिक बिल भेज रहे हैं।
विजय रावत ने कहा कि अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने सरकार को जनविरोधी बताया। प्रदर्शन में विकास यादव, राहुल सिंह, राजेश जायसवाल, अनिकेत तिवारी, संजय कुमार, आकाश कुमार और सनोज सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में 17 से 19 जुलाई तक बिजली बिल सुधार मेगा कैंप, मौके पर मिलेगा समाधान


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

1 thought on “महंगे बिल और बिजली कटौती के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुतला फूंका”

Leave a Reply

error: Content is protected !!