Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

चंडीगढ़ में हरियाणा के आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने की चर्चा

Published on: October 7, 2025
of Haryana in Chandigarh
द देवरिया न्यूज़ ,चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सेक्टर-11 स्थित सरकारी आवास में हुई, जहां हरियाणा पुलिस के आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और उच्च अधिकारी पहुंच गए।
सूत्रों के अनुसार, आईजी वाई पूरन कुमार 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। हाल ही में उनकी तैनाती रोहतक के सुनारिया में आईजी के रूप में हुई थी। वे इन दिनों चंडीगढ़ में अपने आवास पर रह रहे थे। मंगलवार को अचानक उन्होंने अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी, सीएफएसएल (केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह नोट पूरन कुमार के निजी जीवन या कार्यस्थल से जुड़े किसी तनाव की ओर संकेत कर सकता है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
घटना के समय आईजी की पत्नी, आईएएस अधिकारी पी. अमनीत कुमार विदेश में थीं। वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री राव नरवीर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जापान के दौरे पर हैं। जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत भारत लौटने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सभी साक्ष्य जुटा लिए हैं, जिनमें हथियार, गोलियों के खोखे और अन्य वस्तुएं शामिल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच (सरकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल) भेजा गया है।
घटना के बाद से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से संपर्क में हैं। अधिकारियों ने कहा कि वाई पूरन कुमार एक ईमानदार और संवेदनशील अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनकी आत्महत्या ने सभी को झकझोर दिया है। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या किसी प्रकार का मानसिक दबाव, व्यक्तिगत समस्या या कार्यस्थल का तनाव इस कदम के पीछे था।
उधर, आईजी के घर के बाहर मंगलवार शाम को लोगों की भीड़ जुट गई। कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पूरे विभाग में इस घटना को लेकर शोक और हैरानी का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : ऑनलाइन गेम में हारे पैसे चुकाने के लिए बेटे ने मां की हत्या की

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!