Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गाजियाबाद के निशानेबाजों का जलवा, आशीष राणा ने जीता गोल्ड

Published on: January 9, 2026
Ghaziabad in National Shooting Championship
द देवरिया न्यूज़,गाजियाबाद : दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन स्थित एकलव्य शूटिंग अकादमी के निशानेबाजों ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। 11 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में देशभर से निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में एकलव्य शूटिंग अकादमी और विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के होनहार निशानेबाज आशीष राणा ने पॉइंट 22 बोर फ्री पिस्टल 50 मीटर आईएसएसएफ सीनियर पुरुष वर्ग में 551/600 का स्कोर कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा वेदिका सिंह और तनिष्का सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ महिला वर्ग में नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वॉलिफाई किया।

अकादमी के अक्ष चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ मेन और यूथ मेन वर्ग में इंडियन शूटिंग टीम के ट्रायल के लिए क्वॉलिफाई किया। वहीं, समर्थ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ मेन वर्ग में नेशनल के लिए जगह बनाई। इसके साथ ही शुभम बालियान ने 10 मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ सीनियर पुरुष वर्ग में इंडिया टीम ट्रायल के लिए क्वॉलिफाई किया।

गोल्ड मेडल जीतने वाले आशीष राणा की उम्र 24 वर्ष है। उनकी मां गृहिणी हैं, जबकि पिता किसान हैं। आशीष के पास 25 मीटर शूटिंग के लिए पिस्टल थी, लेकिन 50 मीटर प्रतियोगिता के लिए उनकी अपनी पिस्टल नहीं थी। इसके बावजूद उन्होंने दोस्त से पिस्टल लेकर नियमित अभ्यास किया और कड़ी मेहनत के दम पर गोल्ड मेडल जीतकर सभी को गर्व महसूस कराया।

इस उपलब्धि पर कोच रहीस मलिक और वाजिद मलिक ने बताया कि एकलव्य शूटिंग अकादमी के कुल छह खिलाड़ियों ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इनमें से एक खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता, तीन खिलाड़ियों ने इंडिया टीम शूटिंग ट्रायल के लिए और तीन खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर के लिए क्वॉलिफाई किया, जो अकादमी के लिए बेहद गर्व की बात है।

वहीं, आशीष राणा ने कहा कि वह जल्द ही 50 मीटर शूटिंग के लिए अपनी पिस्टल खरीदेंगे और बेहतर अभ्यास कर भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का लक्ष्य हासिल करेंगे।


इसे भी पढ़ें : आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, गेटेड कम्युनिटी को फैसला लेने का अधिकार होना चाहिए


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!